नाहन : स्थानीय एवीएन सीनियर सैकेंडरी स्कूल की होनहार छात्रा ने राज्यस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में नारा लेखन में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विद्यालय के संस्थापक एवं प्रधानाचार्य केके चंदोला ने बताया कि कांगड़ा जिला के ढलियारा में प्रदेश शिक्षा विभाग और हिमकॉस्ट के संयुक्त तत्वाधान में 32वां राज्यस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पारंपरिक ज्ञान आधुनिक विज्ञान थीम के अंतर्गत नारा लेखन में साधना सिंह ने राज्यस्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
उन्होंने कहा कि ये स्कूल के लिए गौरव की बात है। साधना सिंह को यह सम्मान प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदान किया। उन्होंने विद्यालय की छात्रा और उनके गाइड अध्यापक अर्जुन सिंह सहित समस्त अध्यापकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।