HomeHimachalSirmaurआधी रात सड़कों पर उतरे एएसपी सिरमौर समेत 2 डीएसपी, जब्त किए...

आधी रात सड़कों पर उतरे एएसपी सिरमौर समेत 2 डीएसपी, जब्त किए 27 ट्रक, मचा हड़कंप

तीनों पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में चला ये अभियान रात 11 बजे से रात 2 बजे तक जारी रहा...

नाहन : ओवरलोडिंग और अवैध खनन के खिलाफ एक बार फिर सिरमौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस कप्तान एनएस नेगी के निर्देशों पर एएसपी योगेश रोल्टा, डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर और डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर आधी रात सड़कों पर उतरे। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

ओवरलोडिंग और अवैध खनन में संलिप्त टिपरों व डंपरों जैसे ट्रकों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई चालान काटे। तीनों पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में चला ये विशेष अभियान रात 11 बजे से 2 बजे तक जारी रहा।

इस कार्रवाई के दौरान पांवटा साहिब के पुरुवाला, माजरा व नाहन के कालाअंब में नाकेबंदी कर पुलिस ने क्रशरों से चल रहे टिपरों-डंपरों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ओवरलोडिंग, अवैध खनन सहित विभिन्न मामलों में नियमों की अनदेखी करने पर 27 ट्रकों के चालान कर इन सभी वाहनों को जब्त भी किया।

ये भी पढ़ें:  घुमारवीं में शुरू हुई भवानी ई-लाइब्रेरी, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ, 24x7 हाई-स्पीड Wi-Fi और AC की सुविधा

साथ ही आगामी कार्रवाई के लिए इन मामलों को अदालत में भेजा गया। अदालत में दोषी वाहन संचालकों पर जुर्माने की राशि तय की जाएगी। पांवटा साहिब में सबसे अधिक 19 वाहन जब्त किए गए। जब्त किए गए टिपर-डंपर हरियाणा सहित अन्य राज्यों में रजिस्टर्ड हैं।

चूंकि, इस तरह के मामलों में न्यूनतम जुर्माने की राशि 25,000 के करीब तय होती है। लिहाजा, माना जा रहा है कि जब्त किए गए संबंधित वाहनों पर जुर्माने की राशि लाखों में हो सकती है।

उधर, एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने पुष्टि करते हुए बताया कि जब्त किए गए सभी 27 मामलों को अदालत में भेजा गया है। अदालत से ही इन पर जुर्माना तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:  ध्वनिमत से पास हुआ हिमाचल का बजट, सुक्खू सरकार को 58,830 करोड़ खर्च की मंजूरी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More