होमHimachalनाहन-कुमारहट्टी NH के चौड़ीकरण को लेकर सराहां में बैठक, आईं आपत्तियां, सुझाव...

नाहन-कुमारहट्टी NH के चौड़ीकरण को लेकर सराहां में बैठक, आईं आपत्तियां, सुझाव भी दर्ज

, डीपीआर तैयार करने वाली कंसल्टेंसी ने इस हाईवे के निर्माण के लिए एक अलाइनमेंट तैयार की है, जिसे इस बैठक में लोगों के समक्ष रखा गया

नाहन: नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे 907ए के चौड़ीकरण को लेकर पच्छाद के सराहां में सोमवार को बैठक आयोजित हुई, जिसमें लोगों ने अपनी आपत्तियों सहित सुझाव भी दर्ज करवाए. इस दौरान 60 लोगों के मौके पर और 5 के लिखित तौर पर आपत्तियां और सुझाव शामिल किए गए.

पच्छाद की एसडीएम डा. प्रियंका चंद्रा की अध्यक्षता में हुई इस अहम बैठक में 10 पंचायतों के गांव ल्वासा चौकी, कनलोग, बनाहा की सैर, काहन, सराहां, बटोल, टिक्कर, चरावग, धरयार, बाग पशोग, पानवा, चरानीघाट, भजयाना, नैनाटिक्कर, साधनाघाट और प्रेमनगर के 120 लोगों ने हिस्सा लिया. नेशनल हाईवे नाहन मंडल के अधिशासी अभियंता राकेश खंडूजा विशेष रूप से मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:  सराहां में होने वाले राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेले की तारीख तय, तैयारियों को लेकर DC की अध्यक्षता में हुई बैठक

दरअसल, डीपीआर तैयार करने वाली कंसल्टेंसी ने इस हाईवे के निर्माण के लिए एक अलाइनमेंट तैयार की है, जिसे इस बैठक में लोगों के समक्ष रखा गया. इस दौरान लोगों ने अपने सुझाव रखें. साथ ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से हाईवे के लिए तैयार की गई एलाइनमेंट को लेकर भी चर्चा की गई. इस दौरान कुछ लोगों ने अपनी आपत्तियां भी दर्ज करवाईं.

बता दें कि प्रदेश की राजधानी शिमला को जोड़ने वाले इस हाईवे को डबल लेन करने से पहले लोगों की आपत्तियां व सुझाव लिए जा रहे हैं. इसके तहत गत 5 दिसंबर को दोसड़का (शिमला) के एक निजी होटल में पहली बैठक हो चुकी है. सराहां में हुई यह दूसरी बैठक थी. अब सुझाव एवं आपत्तियों के लिए तीसरी बैठक एसडीएम सोलन के नेतृत्व में ग्राम पंचायत बोहली के पंचायत भवन में 23 दिसंबर को होगी. इस बैठक में भी सुझाव और आपत्तियां दर्ज की जाएंगी.

ये भी पढ़ें:  दर्दनाक: किराये के कमरे में इस हालत में मिले दंपति के शव, राजगढ़ इलाके में पसरा मात्तम, पुलिस जांच में जुटी

डबल लेन में ये होंगे काम

गौरतलब हो कि ये हाईवे जिला सिरमौर के दो उपमंडलों नाहन व पच्छाद और सोलन के एक उपमंडल से होकर गुजरेगा. मौजदा समय में इस इंटरमीडिएट हाईवे में हुई टारिंग की चौड़ाई 5 मीटर है, जो नेशनल हाईवे के डबल लेन में साढ़े 7 मीटर हो जाएगी. साथ ही सड़क के दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ मीटर ब्लॉक टाइल्स भी लगाई जाएंगी. चौड़ीकरण के साथ-साथ इसके तीखे मोड़ भी चौड़े किए जाएंगे.
इन बैठकों के बाद जल्द ही एनएच की डीपीआर बनाकर सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को भेजी जाएगी.

ये रहे मौजूद

इस बैठक में तहसीलदार पच्छाद नरेश चौहान, सहायक अभियंता नेशनल हाईवे सराहां उपमंडल सूर्यकांत सेमवाल, लोक निर्माण विभाग गागल शिकोर के सहायक अभियंता जगदीश शर्मा, जेई एसएस पुंडीर, जिला परिषद सदस्य नीलम शर्मा, बाग पशोग पंचायत प्रधान राजेश्वरी शर्मा, बनाहा धिन्नी पंचायत प्रधान अरुण शर्मा, शिव कुमार गुप्ता, अनूप शर्मा, देशराज ठाकुर व प्रकाश भाटिया आदि मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:  अमृतसर में चमका सिरमौर का ये तलवारबाज, अब खेलो इंडिया विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय प्रतियोगिता पर निगाहें
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More