HomeSportsसिरमौर के अनुभव शर्मा बने बेस्ट 3 प्वाइंट शूटर, जीता 11,000 का...

सिरमौर के अनुभव शर्मा बने बेस्ट 3 प्वाइंट शूटर, जीता 11,000 का नगद पुरस्कार

प्रतियोगिता में सिरमौर जिला से 4 खिलाडियों अनुभव शर्मा, लक्ष्य, जतिन और सर्वजीत सिंह की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में सिरमौर की टीम प्री-क्वालिफायर तक पहुंचने में सफल रही.

नाहन|
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हरीश शर्मा की स्मृति में बास्केटबॉल कैश प्राइज प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता में 373 टीमों ने हिस्सा लिया. इसमें हिमाचल प्रदेश के वॉरियर क्लब ने भी हिस्सा लिया.

प्रतियोगिता में सिरमौर जिला से 4 खिलाडियों अनुभव शर्मा, लक्ष्य, जतिन और सर्वजीत सिंह की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में सिरमौर की टीम प्री-क्वालिफायर तक पहुंचने में सफल रही. इसी दौरान आयोजित 3 प्वाइंट शूटिंग प्रतियोगिता में सिरमौर के अनुभव शर्मा ने 30 सेकंड में 10 शॉट्स कन्वर्ट कर बेहतरीन प्रदर्शन किया और बेस्ट 3 प्वाइंट शूटर (पुरुष) का खिताब अपने नाम किया.

इस उपलब्धि के लिए उन्हें 11,000 रुपए का नगद पुरस्कार और मेडल प्रदान किया गया. अनुभव शर्मा की इस ऐतिहासिक जीत ने न केवल जिला सिरमौर, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह और प्रेरणा का माहौल है.

ये भी पढ़ें:  नाहन में केंद्रीय बजट का विरोध, किसान सभा सिरमौर कमेटी ने जलाईं बजट की प्रतियां

बता दें कि अनुभव शर्मा वर्तमान में गिरिनगर स्थित बिजली बोर्ड में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत हैं. उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से सिरमौर के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More