भुंतर में 7 घंटे गुल रहेगी बिजली: 17 अप्रैल को आईटीआई शमशी, ज्वालामाता मंदिर सहित कई इलाकों में कटौती
भुंतर क्षेत्र में 17 अप्रैल को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सहायक अभियन्ता, विद्युत उपमण्डल, एच.पी.एस.ई.बी.लि. भुंतर ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 के.वी. भुंतर फीडर के तहत नेशनल हाइवे के साथ लगती एलटी लाइनों के आसपास पेड़ों की कटाई और सामान्य रख-रखाव कार्य किया जाएगा।
इस कार्य के चलते आईटीआई शमशी, ज्वालामाता मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि यदि निर्धारित तिथि को मौसम खराब रहता है या बारिश होती है, तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।