चंबा : टीसीपी, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी का संशोधित प्रवास कार्यक्रम जारी हुआ है। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राजेश धर्माणी 14 अप्रैल (मंगलवार) को दोपहर 12:30 बजे डलहौजी पहुंचेंगे।
तकनीकी शिक्षा मंत्री इस दौरान बैसाखी के पावन अवसर पर डलहौजी गुरुद्वारा साहिब जाएंगे। तत्पश्चात वह दोपहर 3:00 बजे बनीखेत पहुंचेंगे तथा राजीव गांधी राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान का दौरा करेंगे और शाम 4:00 बजे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह बनीखेत में टीसीपी विभाग तथा जिला चंबा के संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उनका रात्रि ठहराव सर्किट हाउस चंबा में रहेगा।
राजेश धर्माणी 15 अप्रैल (बुधवार) को प्रातः 11:00 बजे चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। वह इसके पश्चात दोपहर 2:30 बजे उपायुक्त कार्यालय चंबा में टीसीपी, हिमुडा, तकनीकी शिक्षा एवं संबंधित विभागों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के पश्चात राजकीय सहस्त्राब्दी बहुत तकनीकी संस्थान का निरीक्षण भी करेंगे।
उनका रात्रि ठहराव सर्किट हाउस डलहौजी में रहेगा। राजेश धर्माणी 16 अप्रैल (वीरवार) को प्रातः डलहौजी से धर्मशाला प्रस्थान करेंगे।
