होमUncategorizedपांवटा साहिब ब्लॉक में कर्मचारी संघ की नई समिति गठित, गुलजार राठौर...

पांवटा साहिब ब्लॉक में कर्मचारी संघ की नई समिति गठित, गुलजार राठौर अध्यक्ष बने

बैठक में निर्णय लिया गया कि यह समिति भविष्य में सहकारी सभाओं से जुड़ी समस्याओं पर नियमित रूप से बैठक करेगी और छोटी सहकारी सभाओं को कार्यप्रणाली सुधारने और कारोबार बढ़ाने में सहयोग देगी, ताकि सहकारी आंदोलन को गति मिल सके।

पांवटा साहिब : पांवटा साहिब ब्लॉक की बैठक में सहकारी सभा समितियों द्वारा कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें गुलजार राठौर को अध्यक्ष, गुरु मेल सिंह और वाहिद हसन को उपाध्यक्ष बनाया गया। मनजीत सिंह को सचिव, सुरेंद्र को कोषाध्यक्ष, पूर्ण सिंह को सह सचिव और कुलदीप कुमार को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि यह समिति भविष्य में सहकारी सभाओं से जुड़ी समस्याओं पर नियमित रूप से बैठक करेगी और छोटी सहकारी सभाओं को कार्यप्रणाली सुधारने और कारोबार बढ़ाने में सहयोग देगी, ताकि सहकारी आंदोलन को गति मिल सके।

ये भी पढ़ें:  कोलर में बाप-बेटे पर जानलेवा हमला करने वाले 3 और आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, 2 गाड़ियां भी जब्त
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More