HomeHimachalSirmaurदशमेश रोटी बैंक ने जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन, मिठाइयां वितरित कर...

दशमेश रोटी बैंक ने जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन, मिठाइयां वितरित कर दोगुना की दीपावली पर्व की खुशियां

दशमेश रोटी बैंक के अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने बताया कि ऐसे पर्वों पर हम सभी को जरूरतमंद परिवारों को हर संभव मदद पहुंचानी चाहिए। यह त्योहार साल में एक बार आता है और जरूरतमंद लोग भी हम सब के साथ मिलकर इस त्योहार को धूमधाम के साथ मनाएं।

नाहन : गुरू गोबिंद सिंह महाराज जी की कृपा से दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे दशमेश रोटी बैंक के माध्यम से बंदी छोड़ दिवस एवं दीपावली पर्व पर रविवार को जरूरतमंद परिवारों को महीने भर का राशन वितरित किया गया। इस दौरान सोसायटी ने दीपावली का आवश्यक सामान और मिठाइयां भी बांटी।

दशमेश रोटी बैंक के अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने बताया कि ऐसे पर्वों पर हम सभी को जरूरतमंद परिवारों को हर संभव मदद पहुंचानी चाहिए। यह त्योहार साल में एक बार आता है और जरूरतमंद लोग भी हम सब के साथ मिलकर इस त्योहार को धूमधाम के साथ मनाएं। इसी मकसद से आज 50 से अधिक परिवारों को आवश्यक दीपावली का सामान, मिठाइयां और महीने भर का राशन वितरित किया गया है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : झुग्गी में आग लगने से जिंदा जला बुजुर्ग, अधजली हालत में मिली लाश, एक टांग उठा ले गया कुत्ता

उन्होंने बताया कि पिछले 7 सालों से लगातार प्रति माह दशमेश रोटी बैंक जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करने के लिए कार्य कर रहा है। त्योहार के मौके पर रोटी बैंक जरूरतमंद परिवारों को मिठाइयां और अन्य आवश्यक सामान भी उपलब्ध करवाता आ रहा है। उन्होंने बताया कि आज निर्धन परिवारों को आटा, चावल, दालें, चीनी, नमक, रिफाइंड तेल के अलावा मिठाइयां, मोमबत्ती और दिये आदि भी जरूरतमंद परिवारों को वितरित किए गए।

ये भी पढ़ें:  पंचायत चुनाव: आज तीन बजे थमेगा पहले चरण का चुनाव प्रचार, चुनावी क्षेत्रों में बंद रहेंगे ठेके
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More