HomeHimachalSirmaurनाहन में बावड़ी की छत पर श्री रेणुकाजी इलाके के 23 वर्षीय...

नाहन में बावड़ी की छत पर श्री रेणुकाजी इलाके के 23 वर्षीय युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा, लेकिन प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक नशे का आदी था।

नाहन : शहर की कच्चा टैंक पुलिस चौकी के अंतर्गत ढाबो मोहल्ला में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने 23 वर्षीय युवक का शव देखा। युवक का शव बावड़ी की छत पर पड़ा मिला, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। काफी मशक्कत के बाद मृतक की शिनाख्त श्री रेणुकाजी के सैंज इलाके के स्थाई निवासी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि युवक पांवटा साहिब में रह रहा था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा। हालांकि, मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा, लेकिन प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक नशे का आदी था।

ये भी पढ़ें:  गोविंद सागर जलाशय में महाशीर मछली बीज संग्रहण से एंगलिंग पर्यटन को मिलेगा प्रोत्साहन

मृतक युवक सैंज या पांवटा साहिब से नाहन कैसे पहुंचा, पुलिस इस पहलू की भी गहनता से जांच कर रही है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के रहस्य से पर्दा उठ पाएगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More