HomeHimachalSirmaurपांवटा साहिब में ओवलोडिंग और अवैध खनन पर 42 चालान, 25 टिप्पर...

पांवटा साहिब में ओवलोडिंग और अवैध खनन पर 42 चालान, 25 टिप्पर जब्त

डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर के नेतृत्व में QRT टीम तैयार करके रात के समय योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न स्थानों पर ये विशेष कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन संचालकों पर हड़कंप मचा रहा।

पांवटा साहिब : सिरमौर पुलिस ने पांवटा साहिब उपमंडल में एसपी सिरमौर एनएस नेगी के निर्देशों पर अवैध खनन और मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले टिप्पर संचालकों पर बड़ी कार्रवाई की है।

डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर के नेतृत्व में QRT टीम तैयार करके रात के समय योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न स्थानों पर ये विशेष कार्रवाई अमल में लाई गई। इस कार्रवाई से वाहन संचालकों पर हड़कंप मचा रहा।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस अभियान के दौरान पांवटा साहिब में 24 टिप्परों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई, जिनमें से 23 टिप्परों को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत पुलिस ने इंपाउंड किया है।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ क्षेत्र की इन पंचायतों में छूटे मतदाताओं के नाम सूचियों में होंगे शामिल : DC

इसके अतिरिक्त जिला में पुलिस थाना कालाअंब ने 1 चालान व पुरुवाला में भी अवैध खनन के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 16 चालान माइनिंग एक्ट के अंतर्गत किए गए। इनमें से 1 वाहन को इंपाउंड किया गया है।

एसपी ने बताया कि इस तरह से पिछले 48 घंटों में पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम और माइनिंग एक्ट में कुल 42 चालान किए हैं, जिनमें से कुल 25 टिप्पर जब्त किए गए हैं। भविष्य में भी मोटर वाहन अधिनियम और अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:  फैक्ट्री से घर लौट रहे कर्मचारी पर रास्ते में हमला, बाइक सवार चार लोगों ने डंडों से पीटा; केस
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More