HomeCrimeजुब्बल में 12 ग्राम चिट्टा और ₹63 हजार कैश के साथ दो...

जुब्बल में 12 ग्राम चिट्टा और ₹63 हजार कैश के साथ दो युवतियां गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ थाना जुब्बल में NDPS Act के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रोहड़ू : पुलिस उपमंडल रोहड़ू की विशेष टीम ने जुब्बल क्षेत्र में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने ओल्ड जुब्बल में एक घर पर छापा मारकर दो युवतियों को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को लंबे समय से इस क्षेत्र में चिट्टा तस्करी की जानकारी मिल रही थी। इसी आधार पर रोहड़ू पुलिस की विशेष टीम ने सटीक इनपुट पर कार्रवाई करते हुए एक घर में दबिश दी।

रेड के दौरान घर में मौजूद दो युवतियों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 12.042 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), एक इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन और ₹63,690 नकद बरामद हुए।

ये भी पढ़ें:  उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का सिरमौर प्रवास तय, 29 को इस कार्यक्रम में करेंगे शिकरत

गिरफ्तार युवतियों में से एक जुब्बल और दूसरी यमुनानगर, हरियाणा की रहने वाली है। पुलिस का मानना है कि ये युवतियां काफी समय से जुब्बल क्षेत्र में सक्रिय थीं, जिससे इनके अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है।

पुलिस ने दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ थाना जुब्बल में NDPS Act के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी के अनुसार नशा तस्करों के विरुद्ध यह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2025: कलाकारों के चयन के लिए इस दिन होंगे ऑडिशन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More