HomeHimachalChambaचंबा मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों का डंका: लगातार दूसरे साल भी प्रदेश...

चंबा मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों का डंका: लगातार दूसरे साल भी प्रदेश में टॉपर

इस उपलब्धि का श्रेय प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता को दिया।

चंबा : पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चंबा के प्रथम वर्ष के विद्यार्थीयों ने हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि लगातार गत दो वर्षों से कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय मंडी, हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित प्रथम प्रोफेशनल एमबीबीएस परीक्षाओं में विशिष्ट अंक (Distinction Marks) प्राप्त करते हुए विश्वविद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल कर इस चिकित्सा महाविद्यालय का नाम ऊंचा किया है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में अदिति जंवाल सुपुत्री बी. एस. जंवाल निवासी पालमपुर ने 717 में से 900 अंक (80%) प्राप्त कर विशिष्ट श्रेणी में विश्वविद्यालय टॉपर होने का गौरव प्राप्त कर चिकित्सा महाविद्यालय चंबा का नाम ऊंचा किया है।

ये भी पढ़ें:  राज्यस्तरीय मास्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप : मंडी के दातुल और कुल्लू की डिंपल बनी हिमाचल चैंपियन

वहीं, वर्ष 2025 में सुप्रीत कौर सुपुत्री प्रितपाल सिंह शाह निवासी पांवटा साहिब ने 900 में से 684 अंक (76%) प्राप्त कर विशिष्ट श्रेणी में प्रथम प्रोफेशनल एमबीबीएस परीक्षा की विश्वविद्यालय टॉपर बनीं।

इस उपलब्धि का श्रेय प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता को दिया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More