होमHimachal16 फरवरी को डिप्टी सीएम करेंगे अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव- 2026 का शुभारंभ,...

16 फरवरी को डिप्टी सीएम करेंगे अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव- 2026 का शुभारंभ, प्रथम जलेब में होंगे शामिल

मुकेश अग्निहोत्री मंडी के अधिष्ठाता देवता राज माधो राय जी की पूजा-अर्चना करेंगे और प्रथम जलेब में शामिल होकर पड्डल मेला मैदान में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव- 2026 का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

मंडी : डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री जिला मंडी में 16 से 22 फरवरी तक आयोजित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 की प्रथम जलेब में 16 फरवरी को शामिल होंगे और पड्डल मैदान में महोत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसी रात्रि को वे ऐतिहासिक सेरी मंच पर आयोजित महोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री 15 फरवरी की शाम मंडी पहुंचेंगे। वे सर्किट हाउस में संक्षिप्त विश्राम के उपरांत शाम 6:30 बजे पंचवक्त्र मंदिर के समीप शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही ब्यास आरती में भाग लेंगे। उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाउस मंडी में रहेगा। कार्यक्रम के अनुसार 16 फरवरी को दोपहर 12:45 बजे वे भ्यूली स्थित भीमाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और मंदिर परिसर में दोपहर का भोजन (देवलु धाम) करेंगे।

ये भी पढ़ें:  थल सेना भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा पहली जून से 15 जून तक

इसके उपरांत वे मंडी के अधिष्ठाता देवता राज माधो राय जी की पूजा-अर्चना करेंगे और प्रथम जलेब में शामिल होकर पड्डल मेला मैदान में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव- 2026 का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसी शाम वे पुनः सर्किट हाउस में संक्षिप्त विश्राम के बाद रात्रि लगभग 10:15 बजे सेरी मंच पर आयोजित महोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री 17 फरवरी को सुबह मंडी से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें:  अर्की अग्निकांड : मलबे में मिले और अवशेष, सिलेंडर बरामद, सुरक्षा के बीच मलबा हटाने का काम जारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More