होमHimachalSolanसोलन में आया और हेल्पर के पदों पर भर्ती के लिए 17...

सोलन में आया और हेल्पर के पदों पर भर्ती के लिए 17 नवंबर को होंगे कैंपस इंटरव्यू

जिन आवेदकों ने 11 नवंबर, 2025 को कैंपस इंटरव्यू में भाग लिया है, उन्हें 17 नवंबर, 2025 को भाग लेने की आवश्यक नहीं है।

सोलन : पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के लिए पार्ट टाइम आया व हेल्पर के रिक्त पदों की भर्ती के लिए कैंपस भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू पुनः 17 नवंबर, 2025 को जिला रोजगार कार्यालय सोलन में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।

उन्होंने कहा कि जिन आवेदकों ने 11 नवंबर, 2025 को कैंपस इंटरव्यू में भाग लिया है, उन्हें 17 नवंबर, 2025 को भाग लेने की आवश्यक नहीं है।

जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पद मैसर्ज साईं राम सिक्योरिटी एंड प्लेसमेंट सर्विस शिमला द्वारा जिला सोलन कंडाघाट, कुठाड़ व धुन्धन शिक्षा खंडों के राजकीय विद्यालयों में आउटसोर्स आधार पर भरे जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  यहां आंगनबाड़ी के 9 पदों पर होगी भर्ती, 3 अगस्त तक करें आवेदन; 6 अगस्त को होंगे इंटरव्यू

उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं व आयु 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, 10वीं प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक, पास पोर्ट साइज 2 फोटोग्राफ और अन्य प्रमाण पत्रों सहित 17 नवंबर, 2025 को प्रातः 10:30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 90343-81506 व 82191-13461 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  यहां 200 नौकरियों का मौका, 10वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक तक कर सकेंगे आवेदन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More