HomeHimachalChambaभटियात में खुलेगी स्किल यूनिवर्सिटी, राज्य सरकार ने प्रदान की अनुमति: पठानिया

भटियात में खुलेगी स्किल यूनिवर्सिटी, राज्य सरकार ने प्रदान की अनुमति: पठानिया

उन्होंने कहा कि इस महत्त्वपूर्ण संस्थान के स्थापित होने से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। इससे न केवल कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए राज्य सरकार ने अनुमति प्रदान कर दी है और लेटर ऑफ इंटेंट भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस महत्त्वपूर्ण संस्थान के स्थापित होने से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। इससे न केवल कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष शुक्रवार को राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल, चुवाड़ी के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में भटियात विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि स्किल यूनिवर्सिटी की स्वीकृति युवा वर्ग से किए गए वायदे को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे युवाओं को आधुनिक तकनीकी- औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त होगा और क्षेत्र में स्वरोजगार और उद्यमिता को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना से भटियात विधानसभा क्षेत्र शिक्षा हब के रूप में विकसित होगा और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के लिए भी एक मॉडल बनकर उभरेगा।

ये भी पढ़ें:  मांगों को लेकर नाहन में गरजे 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी, जोरदार प्रदर्शन के बाद सीएम को भेजा ज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने साथ में यह भी कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में सिविल कोर्ट, वन मंडल कार्यालय खोला जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इन कार्यालयों के खुलने से क्षेत्रवासियों को आवश्यक सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा की लौ समाज को सशक्त बनाने का बुनियादी आधार है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के एक सौ से अधिक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध करने का लिया गया निर्णय ऐतिहासिक है। इस निर्णय से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शैक्षिक प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे और शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने इस दौरान जारी विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उल्लेख भी अपने संबोधन में किया।

ये भी पढ़ें:  बेरोजगार युवाओं को रोजगार देंगी परवाणू की 2 कंपनियां, इन पदों के लिए 6 मार्च को होंगे कैंपस इंटरव्यू
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More