Home Himachal Mandi संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में डिलीवरी राइडर्स भर्ती के लिए आवेदन की...

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में डिलीवरी राइडर्स भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 नवंबर तक बढ़ी

चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 2500 दिरहम के साथ कमीशन व टिप्स मिलेंगे, जिससे कुल आय लगभग 70,000 से 1,00,000 रुपये तक हो सकती है। इन पदों के लिए पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र हैं, जिनके पास न्यूनतम 10वीं पास शैक्षणिक योग्यता और बेसिक इंग्लिश का ज्ञान होना आवश्यक है। फ्रेशर और अनुभवी दोनों आवेदन कर सकते हैं।

0

मंडी : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में डिलीवरी राइडर्स की भर्ती प्रक्रिया में युवाओं की बढ़ती रुचि को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर से बढ़ाकर 24 नवंबर कर दी गई है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने बताया कि यह भर्ती हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के माध्यम से नून फूड एलएलसी (किराना व खाद्य वितरण) के लिए की जा रही है।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 2500 दिरहम के साथ कमीशन व टिप्स मिलेंगे, जिससे कुल आय लगभग 70,000 से 1,00,000 रुपये तक हो सकती है। इन पदों के लिए पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र हैं, जिनके पास न्यूनतम 10वीं पास शैक्षणिक योग्यता और बेसिक इंग्लिश का ज्ञान होना आवश्यक है। फ्रेशर और अनुभवी दोनों आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  एसआईयू की बड़ी कार्रवाई, नाहन में 15.6 ग्राम चिट्टे के साथ 3 गिरफ्तार

अभ्यर्थियों को तैनाती के बाद यूएई ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया जाएगा और इसका निर्धारित शुल्क वेतन से किस्तों में कटेगा। बिना वैध पासपोर्ट वाले अभ्यर्थियों को प्रक्रिया में सम्मिलित नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार 24 नवंबर तक अनिवार्य रूप से गूगल फॉर्म https://forms.gle/F4H9GgWcNnvqUdF76 पर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है।