HomeAccidentपिकअप ने कुचली एक साल की मासूम, मौके पर दर्दनाक मौत, चालक...

पिकअप ने कुचली एक साल की मासूम, मौके पर दर्दनाक मौत, चालक पर केस

हादसा जिला पुलिस बद्दी के तहत थाना बरोटीवाला के गांव सुरजपुर टिपरा में हुआ। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना पिकअप नंबर HP 65-4712 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण हुई।

बीबीएन : जिला सोलन में हुए सड़क हादसे में एक साल की मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हादसा जिला पुलिस बद्दी के तहत थाना बरोटीवाला के गांव सुरजपुर टिपरा में हुआ। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना पिकअप नंबर HP 65-4712 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण हुई।

चालक की पहचान प्रेम चंद निवासी सुरजपुर टिपरा के रूप में हुई है। आरोपी चालक ने तेज व असावधानी पूर्वक वाहन को चलाते हुए बच्ची को कुचल दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण बच्ची की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़ें:  112 पदों के लिए यहां 24-25 मार्च को होंगे कैंपस इंटरव्यू, 10वीं से लेकर MBA तक वालों के लिए सुनहरा चांस

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना बरोटीवाला में पिकअप चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा व MV एक्ट संबंधी धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More