HomeCrimeपांवटा साहिब में स्मैक के साथ 19 साल का युवक गिरफ्तार, स्पेशल...

पांवटा साहिब में स्मैक के साथ 19 साल का युवक गिरफ्तार, स्पेशल डिटेक्शन सेल की बड़ी कार्रवाई

टीम ने पांवटा साहिब के भूपपुर स्थित नए यमुना पुल के पास इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान युवक की तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से स्मैक बरामद की गई।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान तेजी से जारी है। इसी कड़ी में पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन सेल की टीम ने एक युवक को 11.22 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान आवेश खान (19) पुत्र इसरार, निवासी ग्राम कुंजा, डाकघर ढलीपुर, तहसील विकासनगर, जिला देहरादून (उत्तराखंड) के रूप में हुई है।

टीम ने पांवटा साहिब के भूपपुर स्थित नए यमुना पुल के पास इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान युवक की तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से स्मैक बरामद की गई।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

ये भी पढ़ें:  सीएम सुखविंद्र सुक्खू के निर्देश: सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को उपलब्ध करवाई जाए गुणवत्तायुक्त दवाइयां
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More