HomeHimachalSirmaurसिरमौर में संदिग्ध हालत में नहर से मिला फार्मासिस्ट का शव, जांच...

सिरमौर में संदिग्ध हालत में नहर से मिला फार्मासिस्ट का शव, जांच में जुटी पुलिस

बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया। हालांकि, पुलिस युवक की मौत के मामले में हर पहलू से जांच कर रही है, लेकिन मृतक के परिजनों का आरोप है कि देर रात किसी ने उसे घर से बुलाया, जिसके बाद उसका शव नहर से बरामद हुआ।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा के मेलियों गांव में पुलिस ने नहर से 23 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया है। मृतक की पहचान मोमिन पुत्र समरेज निवासी मिश्रवाला के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार आसपास से गुजर रहे लोगों ने नहर में एक युवक का शव देखा और इसकी सूचना माजरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शवगृह भेजा।

बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया। हालांकि, पुलिस युवक की मौत के मामले में हर पहलू से जांच कर रही है, लेकिन मृतक के परिजनों का आरोप है कि देर रात किसी ने उसे घर से बुलाया, जिसके बाद उसका शव नहर से बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में देर रात खनन विभाग की छापेमारी, बिना दस्तावेज पकड़े 6 वाहन, ठोका ₹1.5 लाख जुर्माना

अब युवक की हत्या कर उसके शव को नहर में फैंका गया या फिर उसकी मौत के पीछे कोई और कारण है, इसको लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी मिली है कि वह मेलियों में बतौर फार्मासिस्ट कार्य करता था।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि युवक की मोटरसाइकिल भी घटनास्थल के पास ही बरामद हुई है, जिससे संदेह और गहरा गया है।

उधर, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के cctv फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। आगामी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन से जिला मंडी में 23 हजार से अधिक नए किसान जुड़े, MSP में बढ़ोतरी का दिखा असर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More