HomeHimachalSirmaurस्कूटर, बाइक व कारों में रेत-बजरी ढोने के मामले ने पकड़ा तूल,...

स्कूटर, बाइक व कारों में रेत-बजरी ढोने के मामले ने पकड़ा तूल, भाजपा ने ऐसे की घेराबंदी

भाजपा नेताओं ने कहा, इससे ये स्पष्ट हो गया है कि शिमला जिला के ठियोग में पानी की ढुलाई स्कूटरों और बाइकों की तर्ज पर यहां भी रेत, रोड़ी और बजरी की ढुलाई के लिए जीआर में जिन वाहनों के नंबर दिए गए हैं, आरटीआई की सूचना के अनुसार ये वाहन ट्रक और टिपर न होकर स्कूटर, बाइक और मारुति कारों के नंबर पाए गए.

संगड़ाह|
जिला सिरमौर के संगड़ाह विकास खंड की दो पंचायतों में फर्जी जीआर और नकली बिल बनाकर लाखों रुपये के गमन मामले में भाजपा ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है. संगड़ाह में पत्रकारों से बातचीत में जिला भाजपा प्रवक्ता एवं पंचायत समिति संगड़ाह के पूर्व अध्यक्ष मेलाराम शर्मा और भाजपा मंडल संगड़ाह के अध्यक्ष बलबीर ठाकुर ने कहा कि आरटीआई के तहत प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम पंचायत रेडली और दाना घाटों में फर्जी बिल बनाकर लाखों रुपये का घोटाला उजागर हुआ है.

उन्होंने आरटीआई से प्राप्त सूचना का हवाला देते हुए कहा कि जिन ट्रकों द्वारा रेड़ली और दाना घाटों ग्राम पंचायतों के लिए रेत और बजरी का ढुलान किया गया है, जीआर में उन ट्रकों की जगह फर्जी तौर पर स्कूटर, बाइक और मारुति कारों के नंबर पाए गए और यह स्पष्ट हो गया है कि शिमला जिला के ठियोग में पानी की ढुलाई स्कूटरों और बाइकों की तर्ज पर यहां भी रेत, रोड़ी और बजरी की ढुलाई के लिए जीआर में जिन वाहनों के नंबर दिए गए हैं, आरटीआई की सूचना के अनुसार ये वाहन ट्रक और टिपर न होकर स्कूटर, बाइक और मारुति कारों के नंबर पाए गए.

ये भी पढ़ें:  Sirmaur: संगड़ाह में भाजपा के रुष्ठ खेमे की नारेबाजी, जानें पूरा मामला

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेसी नेताओं द्वारा विकास खंड संगड़ाह की कई पंचायतों में फर्जी जीआर बनाकर लाखों रुपये का घोटाला किया जा रहा है. इतना ही नहीं एक ही नंबर की जीआर को अनेक पंचायतों के बिलों के साथ लगाकर लाखों रुपये का फर्जी तौर पर भुगतान किया गया है. उन्होंने हैरानी जताई कि पुलिस और प्रशासन को शिकायत सौंपने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई.

भाजपा नेताओं ने सरकार से मांग की कि फर्जीवाड़ा करने वाले प्रधानों और कर्मचारियों को निलंबित किया जाए और सरकारी पैसे का दुरूपयोग करने वाले कर्मचारियों और प्रधानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए और सरकारी धन की रिकवरी की जाए.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More