आज का राशिफल: कौन सी राशि सबसे भाग्यशाली, किसे रहना होगा सावधान! सिर्फ एक क्लिक पर जानें अपना किस्मत कनेक्शन

आज का पंचांग (2 दिसंबर, 2025) तिथि: द्वादशी नक्षत्र: अश्विनी करण: बालव पक्ष: शुक्ल योग: वरीयान वार: मंगलवार

0

आज का पंचांग (2 दिसंबर, 2025)
तिथि: द्वादशी
नक्षत्र: अश्विनी
करण: बालव
पक्ष: शुक्ल
योग: वरीयान
वार: मंगलवार

शुभ मुहूर्त: 09:36 AM – 01:27 PM
राहुकाल: 02:44 PM – 04:00 PM
अभिजीत मुहूर्त: 11:49 AM – 12:30 PM
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
आज आप बिना किसी झंझट के आराम कर सकेंगे। अतिरिक्त आय के लिए अपने रचनात्मक विचारों का सहारा लें। जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा। प्रियजन का मूड ठीक नहीं रहेगा, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं। पहले के टाले हुए काम आपको व्यस्त रखेंगे। आज शुरू किया गया निर्माण कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। जीवनसाथी का व्यवहार आपके पेशेवर संबंधों पर प्रभाव डाल सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: चेरी
उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।

वृष राशि
आज रोमांस का माहौल रहेगा, लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहा जाएगा। कारोबारी लाभ कमा सकते हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, नहीं तो दिन निराशाजनक हो सकता है। जीवनसाथी की वजह से कोई योजना बाधित हो सकती है, धैर्य रखें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमानजी की सेवा करें।

मिथुन राशि
आज दोस्तों के साथ पार्टी में खर्चा होगा, फिर भी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अजनबियों ही नहीं, दोस्तों से भी सावधान रहें। आज प्रेम संबंध परेशानी खड़ी कर सकते हैं। करिअर से जुड़े निर्णय स्वयं लें, इससे लाभ होगा। कानूनी सलाह लेने के लिए दिन अच्छा है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: भगवा
उपाय: एक पानी वाला नारियल सिर के ऊपर से घुमाकर बहते पानी में विसर्जित करें।

ये भी पढ़ें:  असंख्य श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र मां ठारी देवी मंदिर, पूरी होती हैं सारी मनोकामनाएं

कर्क राशि
अपने आपको जरूरत से ज़्यादा काम में न दबाएं, थोड़ा आराम करें। किसी करीबी से विवाद बढ़ सकता है और कानूनी मामले तक पहुंच सकता है, जिससे धन खर्च हो सकता है। पड़ोसियों से झगड़ा मूड खराब कर सकता है, लेकिन आपा न खोएं। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। शाम को आप अकेले टहलना पसंद करेंगे। जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ खास कर सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: मेहंदी
उपाय: कुल देवता की पूजा करें।

सिंह राशि
आज काम से थोड़ा समय निकालकर आराम करें और पसंदीदा गतिविधि करें। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की मदद से आर्थिक लाभ संभव है। आपकी स्वतंत्र जीवनशैली घर में तनाव ला सकती है। व्यापार में नए भागीदार जोड़ने से पहले पूरी जांच करें। वैवाहिक जीवन परिवार के कारण प्रभावित हो सकता है, लेकिन समझदारी से स्थिति संभाली जा सकती है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कन्या राशि
नियमित व्यायाम से वजन नियंत्रित रखें। मनोरंजन व सौंदर्य संबंधी चीजों पर अधिक समय न व्यर्थ करें। युवा से जुड़े कार्यों में भाग लेना शुभ है। रोमांस मन पर छाया रहेगा। प्रयास सफल होंगे। रात में आप एकांत में समय बिताना चाहेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय मिलेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल : 12 राशियों पर 8 दिसंबर को कैसा रहेगा सितारों का असर! क्या कहती है आपकी राशि?

तुला राशि
कुछ घटनाएं आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन शांत रहें और तुरंत प्रतिक्रिया न दें। पैसे कमाने के नए अवसर लाभ देंगे। आपके व्यक्तित्व से नए मित्र बनेंगे। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाएं समझेंगे। आज मन में आए नए आर्थिक विचार उपयोगी साबित होंगे। घर में पूजा या हवन का आयोजन होगा। वैवाहिक जीवन आनंददायक रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: मैजेंटा
उपाय: बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

वृश्चिक राशि
कार्यस्थल से जल्दी निकलने का प्रयास करें और प्रिय काम करें। विदेश स्थित संपत्ति से लाभ मिल सकता है। परिवार की भलाई हेतु प्रयास सफल होंगे। आपकी व्यवसायिक योग्यता फायदे देगी। दिन की शुरुआत थकान भरी होगी, लेकिन बाद में लाभ मिलेगा। शाम को किसी करीबी से मुलाकात कर समय का सदुपयोग करेंगे।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: गरीबों की सेवा करें।

धनु राशि
आज आराम करें और परिवार व दोस्तों के साथ समय बिताएं। दिन अत्यधिक लाभदायक नहीं है, इसलिए खर्च पर नियंत्रण रखें। छात्रों के लिए यह दिन समय व्यर्थ करने वाला हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आत्मीय बातचीत का अच्छा समय है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: मेहरून
उपाय: गाय की सेवा करें।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर का रामा गांव, यहां भगवान श्रीराम रुके थे कुछ पल, हनुमान जी ने जपा राम नाम, जानें क्या है इतिहास

मकर राशि
आर्थिक स्थिति सुधरेगी, लंबित बिल और उधार आसानी से चुका सकेंगे। आपका हास्य स्वभाव लोकप्रियता बढ़ाएगा। प्रियजन के साथ बाहर जाते समय पहनावे और व्यवहार में नवीनता रखें। महत्वपूर्ण योजनाओं पर बड़े लोगों से चर्चा करें। आज आप अनावश्यक कार्यों में समय गंवा सकते हैं। जीवनसाथी की बात को हल्के में न लें, विवाद हो सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: लाल
उपाय: घर से बाहर निकलते समय बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

कुंभ राशि
आज आप अपनी सेहत और रूप-सौंदर्य पर ध्यान दे पाएंगे। पहले किए गए निवेशों से लाभ मिलेगा। काम की उलझनों में फंसने से परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। घरवाले अपनी परेशानियां साझा करेंगे, पर आप अपने मन की करेंगे और खाली समय पसंदीदा कार्यों में बिताएंगे।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरी
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

मीन राशि
मजबूत व स्पष्ट निर्णय लें और उनके परिणामों के लिए तैयार रहें। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है, बचत करने में कठिनाई होगी। माता-पिता की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। सहकर्मी सहयोग करेंगे, लेकिन बहुत अधिक सहायता नहीं मिल पाएगी। कुछ विद्यार्थी आज समय व्यर्थ कर सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: दूध का तिलक लगाकर घर से बाहर निकलें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 9418745356