HomeAccidentभयानक हादसा : हिमाचल में गहरी खाई में लुढ़की कार, 2 युवकों...

भयानक हादसा : हिमाचल में गहरी खाई में लुढ़की कार, 2 युवकों की मौत, 2 अन्य घायल

सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रात के अंधेरे में टीमों ने कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू अभियान चलाते हुए घायलों को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने 2 युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। 

बैजनाथ : पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़ बिलिंग में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जहां दो युवकों की माैत हो गई। इस दुर्घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे में दो अन्य घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार घटना साेमवार रात 12 बजे के आसपास की है। कार में चार युवक सवार थे। इस बीच पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ साइट के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रात के अंधेरे में टीमों ने कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू अभियान चलाते हुए घायलों को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने 2 युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:  5 सितंबर नहीं, इस बार सरकारी स्कूलों में 30 अगस्त को होगा 'मेगा शिक्षा संवाद'

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार में सवार युवक अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले थे। मृतक और घायल गगरेट, ऐहजू, भवारना और पंचरुखी क्षेत्रों से बताए जा रहे हैं। पुलिस मृतकों की विस्तृत पहचान और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी है। साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More