HomeHimachalSolanबिना लाइसेंस और नाम के चल रहा था क्लिनिक, पुलिस ने ड्रग...

बिना लाइसेंस और नाम के चल रहा था क्लिनिक, पुलिस ने ड्रग विभाग के साथ छापेमारी कर किया सील

गलोट बाजार में बिना किसी वैध लाइसेंस के चल रहे एक क्लिनिक पर छापेमारी की और उसे सील कर दिया। यह कार्रवाई बद्दी पुलिस की AI Cell और ड्रग इंस्पेक्टर अर्की की संयुक्त

नालागढ़ : पुलिस जिला बद्दी ने अवैध मेडिकल गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नालागढ़ के अंतर्गत गलोट बाजार में बिना किसी वैध लाइसेंस के चल रहे एक क्लिनिक पर छापेमारी की और उसे सील कर दिया।

यह कार्रवाई बद्दी पुलिस की AI Cell और ड्रग इंस्पेक्टर अर्की की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार यह क्लिनिक घनश्याम पुत्र बृज लाल निवासी गांव रंडाला, डाकघर लूणस द्वारा बिना किसी नाम या लाइसेंस के अवैध रूप से चलाया जा रहा था।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में Drug & Cosmetics Act के तहत कार्रवाई की है और मौके पर चल रहे इस अवैध क्लिनिक को बंद करवा दिया गया।

ये भी पढ़ें:  नाहन में चिट्टे समेत ₹8600 की नकदी बरामद, डबलबेड की बैक दराज में छिपाकर रखा था नशा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More