HomeHimachalSolanबद्दी में तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री पर पुलिस ने काटे 42...

बद्दी में तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री पर पुलिस ने काटे 42 चालान, जगह-जगह दबिश देकर की कार्रवाई

जिला पुलिस के अलग-अलग थानों की टीमों ने इस अभियान के दौरान सक्रियता दिखाते हुए लगभग 150 दुकानों की गहन जांच की। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की गई।

बीबीएन : बद्दी पुलिस ने अपने ‘एंटी-चिट्टा अभियान’ के तहत एक विशेष चेकिंग अभियान चलाकर क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों के आस-पास तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री पर नकेल कसी।

जिला पुलिस के अलग-अलग थानों की टीमों ने इस अभियान के दौरान सक्रियता दिखाते हुए लगभग 150 दुकानों की गहन जांच की। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की गई।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि इस विशेष अभियान में कोटपा (COTPA) अधिनियम के तहत कुल 42 चालान किए गए, जिनसे 4,300 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

उन्होंने कहा कि तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री और उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: धौलाकुआं से बाता पुल तक फोरलेन की डीपीआर तैयार, 402 करोड़ से बनेगा !

उन्होंने जनता से अपील की है कि वे अवैध तंबाकू उत्पादों की बिक्री और उपयोग के खिलाफ सहयोग करें, बच्चों और युवाओं को इस हानिकारक पदार्थ से सुरक्षित रखने में मदद करें और किसी भी उल्लंघन की सूचना पुलिस को तुरंत दें।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More