HomeEducationनाहन कॉलेज के होनहार रमन व प्रियंका को 50-50 हजार रुपए की...

नाहन कॉलेज के होनहार रमन व प्रियंका को 50-50 हजार रुपए की छात्रवृत्ति, मुख्य अतिथि ने भेंट किए चेक

इस छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत सत्र 2019-20 में अनुज जोशी व एंबर जोशी ने डॉ. सुरेश कुमार जोशी व निरुपमा जोशी की 50वीं विवाह वर्षगांठ के उपलक्ष्य में की गई थी, जिसके तहत प्रत्येक वर्ष महाविद्यालय के एक छात्र और एक छात्रा को 50-50 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है।

नाहन : डॉ. वाईएस परमार पीजी कॉलेज नाहन में डॉ. सुरेश जोशी व निरुपमा जोशी वार्षिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सुरेश कुमार जोशी और निरुपमा जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और छात्रवृत्ति योजना के उद्देश्यों व महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. रविकांत शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि इस छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत सत्र 2019-20 में अनुज जोशी व एंबर जोशी ने डॉ. सुरेश कुमार जोशी व निरुपमा जोशी की 50वीं विवाह वर्षगांठ के उपलक्ष्य में की गई थी, जिसके तहत प्रत्येक वर्ष महाविद्यालय के एक छात्र और एक छात्रा को 50-50 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है।

ये भी पढ़ें:  उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास तय, जानें क्या है कार्यक्रम

यह छात्रवृत्ति उन्हीं विद्यार्थियों को दी जाती है जो बी.पी.एल. श्रेणी से हो या जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम हो। इस वर्ष छात्रा वर्ग से प्रियंका और छात्र वर्ग से रमन को ये छात्रवृत्ति चेक के माध्यम से प्रदान की गई। इस अवसर पर छात्रवृत्ति समिति के संयोजक डॉ. अनूप कुमार, डॉ. देवराज, डॉ. विवेक नेगी, डॉ. भारती, प्रो. सुदेश कुमार, प्रो. बी.आर. ठाकुर सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी और लगभग 300 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने महाविद्यालय के ई-न्यूज लेटर परिसर के द्वितीय संस्करण का लोकार्पण भी किया। इस लोकार्पण में ई-न्यूज लेटर के संयोजक डॉ. पंकज  और इस संस्करण के सम्पादक डॉ. जगदीश समेत समिति के सभी सदस्य भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  अग्निवीर भर्ती: लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए सेना भर्ती कार्यालय मंडी ने जारी किया भर्ती रैली का शेड्यूल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More