होमHimachalSirmaurDC सिरमौर के निर्देश : सर्दी के मौसम से निपटने के लिए सभी...

DC सिरमौर के निर्देश : सर्दी के मौसम से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां जल्द पूरी करें विभाग

उन्होंने एसडीएम संगड़ाह को निर्देश दिए कि वह चूड़धार जाने वाले यात्रियों व ट्रैकर्स पर कड़ी नजर रखें और इस बारे स्थानीय स्तर पर आवश्यक जागरूकता लाने के प्रयास करें।

नाहन : डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बुधवार को जिला के सभी विभाग प्रमुखों के साथ बैठक आयोजित कर सर्दियों की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिला के सभी उपमंडलाधिकारी व खंड विकास अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया। उन्होंने जिला के अधिकारियों को हिमस्खलन और भारी बर्फबारी वाले क्षेत्रों में मानव संसाधन, मशीनरी और अन्य आवश्यक सामग्री की अग्रिम तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी विभाग मौसम की चुनौतियों के लिए तैयार रहें और आवश्यक तैयारियों को समय रहते पूर्ण कर लें।

उन्होंने बताया कि धार्मिक पर्यटन स्थल चूड़धार में संभावित बर्फबारी व सर्दियों के मौसम के चलते धार्मिक यात्रा व अन्य पर्यटन गतिविधियों को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। उन्होंने एसडीएम संगड़ाह को निर्देश दिए कि वह चूड़धार जाने वाले यात्रियों व ट्रैकर्स पर कड़ी नजर रखें और इस बारे स्थानीय स्तर पर आवश्यक जागरूकता लाने के प्रयास करें।

ये भी पढ़ें:  ‘अंतिम यात्रा’ के रास्ते पर अब नहीं होगी परेशानी! डेढ़ साल से अटका मोक्षधाम मार्ग का निर्माण फिर शुरू, विधायक ने किया निरीक्षण

उन्होंने सभी एसडीएम को सर्दियों की तैयारियों और प्रतिक्रिया के दौरान कुशल समन्वय के लिए उपमंडल स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए और नामित नोडल अधिकारियों के नाम दूरभाष सहित जिला आपदा प्रबंधन को उपलब्ध करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी विभागों के साथ शीतकालीन तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित करने को भी कहा।

डीसी ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को उन क्षेत्रों में पर्याप्त राशन और ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा, जहां बर्फबारी और सड़क अवरोध के कारण सर्दी के मौसम में सम्पर्क कट जाता है। उन्होंने विद्युत, जल शक्ति, दूर संचार व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से ऐसे क्षेत्रों में सड़क, दूरसंचार, बिजली व पानी जैसी आवश्यक बुनियादी व्यवस्था सुचारू रखने और समय रहते अपने संसाधनों की तैनाती करने के लिए कहा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर समयबद्ध तरीके से बहाली का काम किया जा सके।

ये भी पढ़ें:  बच्चों को संवैधानिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा देगी हिमाचल "सरकार", CM ने दिए ये निर्देश

डीसी ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि सचेत ऐप पर उपलब्ध प्राकृतिक आपदाओं और दैनिक मौसम संबंधी जानकारियों का अनुसरण करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देश दिए कि दूरदराज के क्षेत्रों में आवश्यक दवाइयों व अन्य स्वास्थय सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करें। जिला आपदा प्रबंधन (DDMA) की समन्वयक अनीता ठाकुर ने बैठक का संचालन करते हुए सर्दियों की तैयारियों संबंधी मदों को क्रमवार प्रस्तुत किया।

इस मौके पर एडीएम सिरमौर एलआर वर्मा, एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा, सहायक आयुक्त विकास एवं खंड विकास अधिकारी नाहन डॉ. अंजली गर्ग, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 30 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद, DC ने जारी किए आदेश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More