HomeEducationकार्तिक शर्मा को मिस्टर, आकांक्षा को मिस डिपार्टमेंट का खिताब, नाहन कॉलेज...

कार्तिक शर्मा को मिस्टर, आकांक्षा को मिस डिपार्टमेंट का खिताब, नाहन कॉलेज में कल्चरल फेस्ट लेट्स लर्न टुगेदर का भव्य समापन

समापन समारोह के दौरान प्रो. रीना चौहान द्वारा अंग्रेजी विषय से संबंधित एक ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसने छात्रों के ज्ञान को परखा।

नाहन : डॉ. वाई.एस. परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित ‘कल्चरल फेस्ट: लेट्स लर्न टुगेदर’ कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक नेगी ने मुख्यातिथि समेत उपस्थित गणमान्यों का स्वागत किया।

विभाग ने इस फेस्ट के दौरान छात्रों के कौशल को निखारने के लिए कई रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, जिनमें कैलीग्राफी (सुलेख), एक्सटेम्पोर (तत्काल भाषण), कविता लेखन, कहानी लेखन, कैप्शन राइटिंग, और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं शामिल थीं।

मुख्यातिथि डॉ. शुक्ला ने विभाग की अंग्रेजी भाषा को साथ में सीखने की इस अनूठी पहल की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वयं गतिविधियों के आयोजन के लिए प्रेरित किया, जिससे न केवल उनकी मैनेजरियल स्किल्स बढ़ेंगी, बल्कि सीखने का सफर भी आनंदमय बनेगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर की अंडर 19 क्रिकेट टीम में 32 खिलाड़ियों का चयन, देखें लिस्ट

समापन समारोह के दौरान प्रो. रीना चौहान द्वारा अंग्रेजी विषय से संबंधित एक ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसने छात्रों के ज्ञान को परखा।

इस मौके पर प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कृत किया। कार्तिक शर्मा को ‘मिस्टर डिपार्टमेंट’ और आकांक्षा (बी.ए. तृतीय वर्ष) को ‘मिस डिपार्टमेंट’ का खिताब मिला।

अंग्रेजी प्रवीणता परीक्षा के मुख्य चरण में आंचल और रोहन की जोड़ी ने पहला, मीनाक्षी व अंबिका चौहान ने दूसरा और स्वास्तिक और सोनम की जोड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सुलेख और कविता रचना में आंचल (एम.ए. तृतीय सेमेस्टर) ने दोहरी जीत दर्ज की। एक्सटेम्पोर में मुस्कान (बी.ए. प्रथम वर्ष) ने पहला, आयुषी (बी.ए. द्वितीय वर्ष) ने दूसरा और रेणु कौशल (बी.ए. तृतीय वर्ष) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर से अयोध्या भ्रमण के लिए 60 महिलाओं का दल रवाना

कैप्शन लेखन में स्वास्तिक शर्मा अव्वल रहे। सुलेख में बी.ए. द्वितीय वर्ष की एकता ने दूसरा, बी.ए. तृतीय वर्ष की रेणु कौशल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कविता रचना में एम.ए. तृतीय वर्ष की सारिका ने दूसरा और बी.ए. प्रथम वर्ष के निशांत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में आकांक्षा, स्वास्तिक, रोहन, मीनाक्षी, सोनम, आर्यन, आंचल, नितिन, अभय, अंबिका, आदर्श और आयुषी जैसे छात्रों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में मार्च 2026 के लिए ड्राइविंग टेस्ट और पासिंग का शेड्यूल जारी, नोट कर लें ये तारीखें
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More