HomeBreakingसिरमौर कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनने के लिए 11 दावेदारों ने दिया...

सिरमौर कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनने के लिए 11 दावेदारों ने दिया इंटरव्यू, इन विस क्षेत्रों से कोई दावेदार नहीं आया सामने

इस साक्षात्कार प्रक्रिया में पर्यवेक्षक ने दावेदारों की एकजुटता को बरकरार रखने की रणनीति पूछी, साथ ही प्रति विधानसभा क्षेत्र की बूथ-वाइज संगठनात्मक जानकारी भी जुटाई। साफ है कि पार्टी हाईकमान इस बार केवल चेहरा नहीं, बल्कि संगठन को जमीन पर मजबूत करने की क्षमता रखने वाले दावेदार को ही जिले की सरदारी सौंपेगा।

नाहन : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलने के बाद अब जिला अध्यक्ष चुने जाने की कवायद भी तेज हो गई है। बड़ी बात ये है कि इस बार कांग्रेस पार्टी सिफारिशों की जगह इंटरव्यू लेकर नए जिला अध्यक्षों का चयन कर रही है। इस प्रक्रिया के लिए दावेदारों को पर्यवेक्षकों की कठिन संगठनात्मक प्रश्नावली से गुजारा गया है।

इस साक्षात्कार प्रक्रिया में पर्यवेक्षक ने दावेदारों की एकजुटता को बरकरार रखने की रणनीति पूछी, साथ ही प्रति विधानसभा क्षेत्र की बूथ-वाइज संगठनात्मक जानकारी भी जुटाई। साफ है कि पार्टी हाईकमान इस बार केवल चेहरा नहीं, बल्कि संगठन को जमीन पर मजबूत करने की क्षमता रखने वाले दावेदार को ही जिले की सरदारी सौंपेगा।

जिला सिरमौर से इस बार 11 दावेदारों ने जिला अध्यक्ष बनने के लिए अपनी दावेदारी जताई है। इस दौड़ में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिला सिरमौर की 5 विधानसभा सीटों में से दो प्रमुख सीटों से किसी ने भी अपनी दावेदारी पेश नहीं की।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में लगेंगे भर्ती शिविर, तिथियां तय, युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका

इनमें वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार का गृह क्षेत्र श्री रेणुका जी और सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का विधानसभा क्षेत्र शिलाई शामिल है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा ये भी है कि बड़े नेताओं के गढ़ से आखिर क्यों दावेदार सामने नहीं आए।

बहरहाल, इस दावेदारी में प्रमुख रूप से 3 विधानसभा क्षेत्र आगे रहे। पच्छाद से हिमाचल निर्माता डा. वाई.एस. परमार के पौत्र एवं पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद परमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य परीक्षा चौहान, जिला परिषद सदस्य विनय भगनाल और पी.सी.सी. सचिव अरुण मेहता ने अपनी दावेदारी जताई है।

वहीं, पांवटा साहिब से पूर्व विधायक करनेश जंग, अवनीत लांबा, तपेंद्र सिंह और मनीष तोमर ने भाग्य आजमाया है। इसके अलावा नाहन विधानसभा क्षेत्र से जयदीप शर्मा, संजीव शर्मा और आशिक मोहम्मद ने भी अध्यक्ष पद के लिए इंटरव्यू दिया।

ये भी पढ़ें:  भारी बारिश के बीच पच्छाद में आसमानी बिजली गिरने से महिला घायल, दो मवेशियों की मौत

उधर, पर्यवेक्षक ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि साक्षात्कार में दावेदार की योग्यता, काबिलियत और नेतृत्व क्षमता को प्रमुखता से परखा गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि हाईकमान द्वारा स्क्रूटनी के बाद दो सप्ताह के भीतर नए जिलाध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

सिरमौर पर बड़ा फोकस
संगठनात्मक रूप से सिरमौर अब प्रदेश की राजनीति का बड़ा गढ़ बन चुका है। इसकी बड़ी वजह यह है कि दोनों प्रमुख पार्टियों के प्रदेश अध्यक्ष सिरमौर से ही संबंध रखते हैं।

कांग्रेस के सामने जहां 2027 के चुनाव में जिले की पांचों सीटों को जीतना बड़ी चुनौती है तो वहीं भाजपा के ‘चाणक्य’ माने जाने वाले प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के लिए भी जिले की पांचों सीटों पर जीत किसी प्रतिष्ठा से कम नहीं है।

ये भी पढ़ें:  गेहूं की ये नई किस्में बढ़ाएंगी पैदावार, आपको रखेगी निरोगी, प्रतिकूल मौसम से लड़ने की है क्षमता और भी फायदे अनेक

वर्तमान में कांग्रेस की प्रदेश में सरकार होने के बावजूद जिला में कांग्रेस का संगठन भाजपा के मुकाबले कमजोर माना जाता है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो ऐसे में अगला जिला अध्यक्ष वह व्यक्ति होगा, जिसे कांग्रेस पार्टी इस बड़ी संगठनात्मक चुनौती का सामना करने के लिए सबसे अधिक काबिल समझेगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More