आज का पंचांग (7 दिसंबर, 2025)
तिथि: तृतीया
नक्षत्र: पुनर्वसु
करण: वणिज
पक्ष: कृष्ण
योग: शुक्ल
वार: रविवार

आज का शुभ मुहूर्त:
• 08:23 AM – 12:12 PM
राहुकाल: 04:01 PM – 05:18 PM
अभिजीत मुहूर्त: 11:51 AM – 12:31 PM
दिशाशूल: पश्चिम
मेष राशि
आज आपका कोई सपना सच हो सकता है। उत्साह पर नियंत्रण रखें। दिन में धन लाभ की संभावना है। विलासिता की वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है। नौकरी और व्यवसाय से लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अनुकूल है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: मेहंदी
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
वृष राशि
खान-पान पर संयम रखें। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। कुछ अनचाहे मेहमान घर आ सकते हैं। व्यवसाय दृष्टि से दिन शुभ है। घर के कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। किसी शुभ कार्य का आयोजन भी संभव है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज किसी न किसी रूप में काली मिर्च का सेवन अवश्य करें।
मिथुन राशि
आज आप मनोरंजनपूर्ण यात्राएं कर सकते हैं, जिससे धन खर्च होगा। यात्रा करते समय लापरवाही न करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र से छुट्टी लेने का मन बना सकते हैं। घर में चीजों के उपयोग में संयम रखें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: काला
उपाय: विशेष कार्य के लिए यात्रा करते समय काले रंग के जूते पहनें।
कर्क राशि
आज किसी अप्रिय घटना से मानसिक शांति भंग हो सकती है। घरेलू कार्य करते समय सावधानी रखें- चोट लगने की आशंका है। दूसरों के विवादों में न पड़ें। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं संभव हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: हरा
उपाय: दिन में एक समय बिना नमक का भोजन करें।
सिंह राशि
पुरानी बातें मन को विचलित कर सकती हैं। स्वयं को शांत रखें। मित्रों से पैसे उधार मांगने की नौबत आ सकती है। व्यापार को संभालने के लिए ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: केसरी
उपाय: आज रात चूल्हे की आग दूध को बुझाएं।
कन्या राशि
किसी अप्रिय घटना से मन अशांत हो सकता है। घरेलू कार्य करते समय सावधान रहें, चोट की आशंका है। दूसरों के मामलों में न उलझें। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। छोटी यात्राएं संभव हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: माथे पर दूध का तिलक लगाएं।
तुला राशि
तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शरीर के किसी हिस्से में दर्द हो सकता है। भोजन में संयम रखें। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।
वृश्चिक राशि
जटिल परिस्थितियों में घबराएं नहीं। समझदारी से काम लें। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। विलासिता पर धन खर्च होगा। भोजन में संयम आवश्यक है। अनचाहे खर्च बढ़ सकते हैं। व्यवसाय में लापरवाही न करें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: काला
उपाय: गुड़ और मसूर दाल का दान करें।
धनु राशि
जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। धन खर्च हो सकता है। प्रेम संबंधों पर ध्यान देना आवश्यक है। यात्रा करते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य थोड़ा अस्थिर रह सकता है। किसी अज्ञात स्रोत से धन मिल सकता है। आज आप किसी को भावनात्मक ठेस पहुंचा सकते हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सफेद
उपाय: घर से निकलते समय सफेद कपड़े पहनें।
मकर राशि
शरीर के किसी अंग में अचानक दर्द हो सकता है। सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा। कई लोग आपसे मिलने आ सकते हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। दिन की शुरुआत व्यस्त रहेगी। छोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: गरीबों में मिठाई बांटें।
कुंभ राशि
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। काम का बोझ बढ़ा रहेगा। धन लाभ की संभावना है। पारिवारिक सामंजस्य के लिए संयम रखें। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। परिचित लोगों से मुलाकात होगी। दोपहर बाद धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: केसरी
उपाय: सोते समय सिरहाने में दूध से भरा पात्र रखें और सुबह उसे किसी फलदार पौधे में चढ़ा दें।
मीन राशि
अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। व्यवसाय पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में विकार आ सकता है। तीर्थ यात्रा संभव है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हल्का हरा
उपाय: आज के दिन भैरव जी की उपासना करें।
ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356


