HomeRashifalआज का राशिफल: इन राशियों के लिए अचानक धन लाभ के योग,...

आज का राशिफल: इन राशियों के लिए अचानक धन लाभ के योग, क्रोध से बचें, जानें कैसा रहेगा दिन

आज 2 अक्टूबर, दिन वीरवार, मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है। कई लोगों को क्रोध और चिड़चिड़ापन पर तत्काल नियंत्रण रखने की जरूरत होगी, क्योंकि छोटी बातें भी बड़े झगड़े का रूप ले सकती हैं। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। चोट लगने के खतरे से बचने और अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

आज 2 अक्टूबर, दिन वीरवार, मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है। कई लोगों को क्रोध और चिड़चिड़ापन पर तत्काल नियंत्रण रखने की जरूरत होगी, क्योंकि छोटी बातें भी बड़े झगड़े का रूप ले सकती हैं। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। चोट लगने के खतरे से बचने और अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। व्यवसाय और नौकरी में मेहनत का फल मिलेगा और कुछ जातकों को कोर्ट-कचहरी के मामलों से निजात मिल सकती है।

मेष राशि (Aries)
आज आपका गुस्सा राई का पहाड़ बना सकता है। आज आपको अपने क्रोध पर अंकुश रखने की जरूरत रहेगी। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी कामकाज के लिए आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप किसी को पैसा उधार ना दें।

• शुभ अंक: 7
• शुभ रंग: सिल्वर

वृष राशि (Taurus)
मानसिक परेशानियों के चलते आज आप अपने जीवनसाथी के साथ झगड़ा कर सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। विरोधी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आज व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है या कोई पैसे की मांग कर सकता है।
• शुभ अंक: 7
• शुभ रंग: नारंगी

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल : 12 राशियों पर 8 दिसंबर को कैसा रहेगा सितारों का असर! क्या कहती है आपकी राशि?

मिथुन राशि (Gemini)
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
• शुभ अंक: 5
• शुभ रंग: केसरी

कर्क राशि (Cancer)
आज आप अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा कार्य कर सकते हैं। सेहत के विषय में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। कार्य विशेष को लेकर के यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।
• शुभ अंक: 8
• शुभ रंग: गाजरी

सिंह राशि (Leo)
आज कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपको आकर्षित कर सकता है। आज आप किसी व्यवसाय में पैसा लगा सकते हैं। वाहन और जमीन का सुख प्राप्त हो सकता है। आज आपकी समस्या हल हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में निजात मिल सकती है।
• शुभ अंक: 7
• शुभ रंग: सफेद

कन्या राशि (Virgo)
आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्राओं के विषय में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
• शुभ अंक: 2
• शुभ रंग: सुनहरी

ये भी पढ़ें:  राशिफल 22 फरवरी 2026: आपकी राशि पर कैसा रहेगा ग्रह चाल का असर, किस्मत कनेक्शन के साथ जानें अपना गुड लक

तुला राशि (Libra)
आज आप अपने बीमारी से निजात पाने में कामयाब होंगे। व्यापार के विषय में अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती है। किसी को पैसा देने में दिक्कत आ सकती है। व्यर्थ की यात्राएं और भाग दौड़ी से सावधान रहें। चोट लगने का खतरा रहेगा।
• शुभ अंक: 2
• शुभ रंग: चेरी

वृश्चिक राशि (Scorpio)
खानपान पर संयम बरतें। सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर के कामों में फंसे रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है।
• शुभ अंक: 2
• शुभ रंग: काला

धनु राशि (Sagittarius)
आज आपके द्वारा की गई सहायता किसी को मदद पहुंचा सकती है। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज धन संबंधी मसला हल हो सकता है। व्यवसाय और नौकरी के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
• शुभ अंक: 8
• शुभ रंग: गोल्डन

ये भी पढ़ें:  शिलाई के पशमी गांव में महासू महाराज मंदिर का शिखा पूजन, धार्मिक अनुष्ठान में पहुंचे कई बड़े नेता

मकर राशि (Capricorn)
शरीर के आज किसी अंग में अचानक दर्द हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान प्राप्त होगा। कई लोग आज आपसे मिलने आ सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। दिन की शुरुआत में आज आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। छोटी मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
• शुभ अंक: 8
• शुभ रंग: हरा

कुंभ राशि (Aquarius)
व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन और गुस्से की मात्रा अधिक हो सकती है। आज आप व्यर्थ में राई का पहाड़ बना सकते हैं। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी।
• शुभ अंक: 6
• शुभ रंग: लाल

मीन राशि (Pisces)
आज आप अपने माता-पिता को अनदेखा कर सकते हैं। माता-पिता की बीमारी पर आज आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी।
• शुभ अंक: 4
• शुभ रंग: केसरी

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More