HomeHimachalराज्यस्तरीय पेंचक सिलात चैंपियनशिप में सिरमौर ने 20 स्वर्ण और 2 रजत...

राज्यस्तरीय पेंचक सिलात चैंपियनशिप में सिरमौर ने 20 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीतकर जमाई अपनी धाक, इनके दमदार प्रदर्शन ने जीता दिल

जिला मंडी में आयोजित छठी राज्य स्तरीय हिमाचल प्रदेश पेंचक सिलात चैंपियनशिप- 2025 में सिरमौर जिले ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर अपनी धाक जमाई है।

मंडी/नाहन : जिला मंडी में आयोजित छठी राज्य स्तरीय हिमाचल प्रदेश पेंचक सिलात चैंपियनशिप- 2025 में सिरमौर जिले ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर अपनी धाक जमाई है।

इस चैंपियनशिप में सिरमौर से कुल 22 प्रतिभागी शामिल हुए, जिनमें से 20 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक और 2 खिलाड़ियों ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि पेंचक सिलात के क्षेत्र में सिरमौर जिले की प्रतिभा किसी से कम नहीं है।

सिरमौर टीम की यह उपलब्धि न सिर्फ खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत को दर्शाती है, बल्कि जिले के लिए भी गौरव का विषय है।

ये भी पढ़ें:  स्मैक तस्करी के दोषी को विशेष न्यायाधीश-1 सिरमौर की अदालत ने सुनाई 4 साल की सख्त सजा, पढ़ें पूरा मामला

इस दौरान अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल के समरवीर ने 83 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन तकनीक और कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया।

स्वर्ण पदक जीतने वाले अन्य खिलाड़ियों में चिराग, आरव कागरा, केशव, सूर्यांश, मानवी, तृषि, अथर्व, देवांश, अलीना, अलीजा, अलीशा, सहना, मनन, क्रियांश, श्रीहान, नविका, संजोग और अयांश शामिल हैं, जबकि अबीर और बियांका ने रजत पदक जीतकर टीम की पदक तालिका में योगदान दिया।

सिरमौर टीम ने राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पेंचक सिलात में अपनी मजबूत पकड़ स्थापित की है। इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है।

ये भी पढ़ें:  सड़क पर खड़ी 102 'जननी एक्सप्रेस' : सिरमौर के इन अस्पतालों में कंडम गाड़ियों से ठप हुई फ्री एंबुलेंस सेवा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More