HomeHimachalबीएम नांटा को तीसरी बार चूड़ेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष की कमान,...

बीएम नांटा को तीसरी बार चूड़ेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष की कमान, इन्हें भी सौंपी जिम्मेदारी

चूड़ेश्वर सेवा समिति चूड़धार की केंद्रीय सलाहकार परिषद की बैठक समिति के मुख्य संरक्षक प्रो. अमर सिंह चौहान की अध्यक्षता में सोलन में संपन्न हुई, जिसमें केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।

सोलन : चूड़ेश्वर सेवा समिति चूड़धार की केंद्रीय सलाहकार परिषद की बैठक समिति के मुख्य संरक्षक प्रो. अमर सिंह चौहान की अध्यक्षता में सोलन में संपन्न हुई, जिसमें केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान आम राय से बीएम नांटा को लगातार तीसरी बार चूड़ेश्वर सेवा समिति केंद्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष की कमान सौंपी गई।

प्रदीप मंमगाई को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील कमल को महासचिव बनाया गया। इसके अलावा जातीराम चौहान, प्रताप नेगी, भानू चौहान, सुनील शर्मा व संतराम चौहान को उपाध्यक्ष, सुरेश चौहान, बलवीर शर्मा, प्रेरणा भारद्वाज, जोगिंद्र पुंडीर व प्रेम दीवान को संयुक्त सचिव, चेतराम शर्मा को कोषाध्यक्ष, रमेश चौहान को संगठन सचिव, शिवेंद्र चंदेल को मुख्य संयोजक, रतिराम शर्मा, राजेंद्र त्यागी, भीम सिंह ठाकुर व यशपाल कपूर को प्रेस सचिव बनाया गया है।

ये भी पढ़ें:  नाहन में नशे का सेवन करते रंगे हाथों धरे दो युवक, मौके से नशा करने का सामान भी पकड़ा

इसके साथ साथ महेंद्र शर्मा को स्थायी लेखा सचिव, जोगिंद्र सिंह चौहान को तकनीकी सलाहकार का दायित्व सौंपा। 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के अलावा 23 अन्य को कार्यकारिणी स्थान दिया गया।

इनमें सुरेंद्र शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, अनिल रणायक, रामदयाल चौहान, हेमचंद चंदेल, राजेश, लच्छी राम शर्मा, राम लाल शर्मा, संदीप शर्मा, काकू राम, सुनील शर्मा, पपेंद्र ठाकुर, खतर सिंह हिवाडी, पपेंद्र सिंह, जीवन सिंह शर्मा, रजनी बाला, सत्या चौहान, सुरजन ठाकुर, डॉ. मोही राम, सुमन सागर, कुलदीप झगटा, संतोष शर्मा व भीम सिंह सामटा को कार्यकारिणी सदस्य बनाय गया।

इस मौके पर केंद्रीय कार्यकारिणी के पूर्व अध्यक्ष बलदेव सिंह चौहान, हरिनंद मेहता के अलावा नारायण सिंह चौहान, रमेश शर्मा, सतीश ठाकुर, रामभज चौहान, बृजमोहन चौहान, सूरत चौहान, अमर सिंह दीवान, कृष्ण शर्मा, बस्तीराम शास्त्री, बाबू राम शास्त्री, संदीप शर्मा, महेंद्र शर्मा, लोकेंद्र सिंह नेगी, बाबूराम शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह में खोला जाएगा डे बोर्डिंग स्कूल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More