HomeHimachalआत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियां तेज, पड्डल मैदान का निरीक्षण

आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियां तेज, पड्डल मैदान का निरीक्षण

मंत्री ने कहा कि लाभार्थियों और आम लोगों की सुविधा सर्वोपरि होनी चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन प्रदेश की नीतियों, उपलब्धियों और विकास की दिशा को जनता के सामने प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

मंडी : राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत नेगी ने पड्डल मैदान में आयोजित किए जा रहे आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों का मौके पर जायजा लिया और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार के तीन वर्ष के सफल कार्यकाल से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, इसलिए तैयारियों में गति और गुणवत्ता दोनों को प्राथमिकता दी जाए।

मंत्री ने अधिकारियों से आयोजन स्थल पर साफ सफाई, पार्किंग व्यवस्था, लाभार्थियों के लिए बैठने, भोजन की उचित व्यवस्था, मीडिया सेंटर की स्थापना, वीआईपी मूवमेंट, सुरक्षा और मेडिकल सुविधा सहित विभिन्न प्रबंधों की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  17 नवंबर को सिरमौर प्रवास पर रहेंगे तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, ये है कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि लाभार्थियों और आम लोगों की सुविधा सर्वोपरि होनी चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन प्रदेश की नीतियों, उपलब्धियों और विकास की दिशा को जनता के सामने प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने आगे कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लाभार्थियों मेहमानों के स्वागत में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। पारदर्शिता और बेहतर समन्वय से ही इस आयोजन को उत्कृष्ट और यादगार बनाया जा सकता है।

मंत्री ने मंच निर्माण, विद्युत और ध्वनि व्यवस्था सहित अन्य तकनीकी तैयारियों की स्थिति की भी समीक्षा की और मैदान स्तर पर निरंतर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पड्डल मैदान में मौजूद रहकर तैयारियों की प्रगति का स्वयं निरीक्षण करें और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ा मौका, दुबई में 100 फैक्ट्री सहायक पदों पर होगी भर्ती
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More