HomeHimachalडिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री 10 दिसंबर को पहुंचेंगे मंडी, अधिकारियों के साथ...

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री 10 दिसंबर को पहुंचेंगे मंडी, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

वह 10 दिसंबर को ऊना जिले के गोंदपुर जयचंद से दोपहर 12 बजे मंडी के लिए प्रस्थान करेंगे और लगभग 2:30 बजे जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह बिजनी (मंडी) पहुंचेंगे

मंडी : डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री 11 दिसंबर को मंडी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन में भाग लेने के लिए 10 दिसंबर को मंडी पहुंचेंगे।

वह 10 दिसंबर को ऊना जिले के गोंदपुर जयचंद से दोपहर 12 बजे मंडी के लिए प्रस्थान करेंगे और लगभग 2:30 बजे जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह बिजनी (मंडी) पहुंचेंगे, जहां वह जल शक्ति विभाग, परिवहन विभाग, एचआरटीसी, सहकारिता और कला एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। रात्रि विश्राम जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह बिजनी में रहेगा।

उपमुख्यमंत्री 11 दिसंबर को प्रात 10:45 बजे बिजनी से पड्डल मैदान मंडी के लिए प्रस्थान करेंगे और 11 बजे से आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जन संकल्प सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन के उपरांत वह शाम 3.30 बजे पड्डल मैदान से पुनः बिजनी लौटेंगे और रात्रि विश्राम वहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें:  धर्मपुर कॉलेज में इन्क्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ, छात्रों की अभिनव सोच को मिलेगी स्टार्ट-अप की उड़ान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More