HomeHimachalSolanसोलन के इन क्षेत्रों में 10 दिसंबर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित,...

सोलन के इन क्षेत्रों में 10 दिसंबर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, बोर्ड ने की सहयोग की अपील

11 केवी कंडाघाट और 11 केवी दोची फीडर के आवश्यक रखरखाव के चलते 10 दिसंबर, 2025 को कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सोलन : 11 केवी कंडाघाट और 11 केवी दोची फीडर के आवश्यक रखरखाव के चलते 10 दिसंबर, 2025 को कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत उपमंडल कंडाघाट के सहायक अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान दोपहर 1:00 बजे से सांय 03:30 बजे तक कंडाघाट बाजार क्षेत्र, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, एयरफोर्स, नेवी कॉलोनी, सिरीनगर, पुलिस थाना के समीप का क्षेत्र, हाथों, पल्हेच, धाली, सिलहारी, मही, जदारी, शनेच, शलुमणा, कोहारी, सैंज, तुन्दल, कल्होग, कोटला, दिल्ली पब्लिक स्कूल, क्यार कनेवला, कीन, कसौली, क्याटरू और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता ने इन सभी प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  नालागढ़ में चरस की बड़ी खेप के साथ दो लोग गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More