HomeHimachalSirmaurसिरमौर के बागथन उपमंडल में बार-बार लग रहे पावर कट, उपभोक्ता परेशान,...

सिरमौर के बागथन उपमंडल में बार-बार लग रहे पावर कट, उपभोक्ता परेशान, बिजली बोर्ड ने बताई ये वजह

सामान्य रूप से बागथन की बिजली आपूर्ति इसी मुख्य लाइन से चलती है, लेकिन इसके क्षतिग्रस्त होने के कारण विद्युत विभाग को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी है। वर्तमान में क्षेत्र की सप्लाई गौड़ा सबस्टेशन से चल रही है, जिसकी क्षमता मुख्य लाइन की तुलना में काफी कम है।

नाहन : गत रात्रि सोलन के पास सोलन-सराहां-बागथन लाइन के पोल और तारों के टूटने से बागथन क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

सामान्य रूप से बागथन की बिजली आपूर्ति इसी मुख्य लाइन से चलती है, लेकिन इसके क्षतिग्रस्त होने के कारण विद्युत विभाग को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी है। वर्तमान में क्षेत्र की सप्लाई गौड़ा सबस्टेशन से चल रही है, जिसकी क्षमता मुख्य लाइन की तुलना में काफी कम है।

विद्युत उपमंडल बागथन के सहायक अभियंता केपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कम क्षमता वाले गौड़ा सबस्टेशन पर क्षमता से अधिक भार पड़ने पर पूरी सप्लाई ऑटोमेटिकली बंद हो सकती है, जिससे पूरी तरह ब्लैक आउट होगा।

ये भी पढ़ें:  फेक आईडी बनाकर अफसर को बदनाम करने की साजिश, साइबर सेल से शिकायत

इस गंभीर स्थिति से बचने के लिए विभाग को गौड़ा सबस्टेशन से जुड़े बनेठी, पराड़ा, डिंगर किन्नर और गी मतलाना फीडरों पर बारी-बारी से बिजली कट लगाने पड़ रहे हैं, ताकि वैकल्पिक सप्लाई को चलाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा करना इन फीडरों पर सप्लाई को कुछ घंटों के लिए बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

सहायक अभियंता सिंह ने बताया कि उन्हें सोलन से सूचना मिली है कि सोलन-सराहां-बागथन लाइन को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और इसके आज शाम तक चालू होने की पूरी संभावना है।

उन्होंने कहा कि मुख्य लाइन के चालू होते ही बनेठी, पराड़ा, डिंगर किन्नर और गी मतलाना फीडरों पर बिजली की आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से धैर्य और सहयोग बनाए रखने की भावुक अपील की है, जिससे विभाग सुचारू रूप से मरम्मत कार्य पूरा कर सके और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल की जा सके।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में भारी तूफान से अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, रात भर पानी में पड़ा रहा चालक, बच गई जान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More