13 दिसंबर को पीटरहॉफ में होगा ऐतिहासिक अभिनंदन समारोह, हजारों भाजपा कार्यकर्ता लेंगे हिस्सा: राजीव बिंदल

13 दिसंबर को ही जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के प्रस्तावित राज्य स्तरीय पार्टी कार्यालय का शिलान्यास एवं भूमि पूजन भी करेंगे। यह कार्यालय संगठनात्मक दृष्टि से हिमाचल भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक केंद्र के रूप में विकसित होगा, जो आने वाले वर्षों में पार्टी को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा।

0

शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उर्वरक एवं रसायन मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 12 दिसंबर की रात शिमला पहुंचेंगे। बिहार में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के बाद यह उनका हिमाचल प्रदेश का पहला प्रवास है, जिसे लेकर प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर 2025 को प्रातःकाल पीटरहॉफ शिमला के ग्राउंड में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे।

डॉ. बिंदल ने जानकारी दी कि 13 दिसंबर को ही जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के प्रस्तावित राज्य स्तरीय पार्टी कार्यालय का शिलान्यास एवं भूमि पूजन भी करेंगे। यह कार्यालय संगठनात्मक दृष्टि से हिमाचल भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक केंद्र के रूप में विकसित होगा, जो आने वाले वर्षों में पार्टी को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ें:  मेडिकल कॉलेज के स्थानांतरण पर भाजपा का संघर्ष तेज, बिंदल बोले- कहीं ऐसा न हो 'माया मिली न राम'

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनका यह प्रवास न केवल संगठन को नई ऊर्जा देगा, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनावों की दृष्टि से भी एक मजबूत संदेश लेकर आएगा।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह 13 दिसंबर को पीटरहॉफ ग्राउंड शिमला में आयोजित अभिनंदन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में हिस्सा लेकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।

ये भी पढ़ें:  युवक और युवती से प्रतिबंधित कैप्सूल की बड़ी खेप बरामद, शिक्षा संस्थानों में थे सप्लाई की फिराक में