HomeAasthaआज का राशिफल : 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 10 दिसंबर...

आज का राशिफल : 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 10 दिसंबर का दिन, जानें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग (10 दिसंबर, 2025) तिथि: षष्ठी नक्षत्र: मघा करण: वणिज पक्ष: कृष्ण योग: वैधृति वार: बुधवार

आज का पंचांग (10 दिसंबर, 2025)
तिथि: षष्ठी
नक्षत्र: मघा
करण: वणिज
पक्ष: कृष्ण
योग: वैधृति
वार: बुधवार

आज के शुभ मुहूर्त: 07:08am-09:41am
10:57am-12:13pm

राहुकाल: 12:13pm-01:29pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:53am-12:34pm
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
आपके पास अपनी सेहत और रूप-रंग को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। घर में परेशानियां पैदा हो सकती हैं, लेकिन अपने साथी को छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज़्यादा व्यस्त हो सकता है, जिससे आपके उदास होने की संभावना है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: हरा
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

वृष राशि
अपने उत्साह को काबू में रखें। आज आपका कोई सपना हकीकत में बदल सकता है। धन लाभ की पूरी संभावना रहेगी। आप किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं। यात्राओं का योग भी बना रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: किसी भी बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद लें।

मिथुन राशि
पेचीदा हालात में फंसने पर घबराएं नहीं। आज होश से काम लेने की जरूरत पड़ेगी। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। खाने-पीने की चीजों पर संयम बरतें। ना चाहते हुए भी धन खर्च होने की संभावना है। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आप आज लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: काला
उपाय: गुड़ एवं मसूर की दाल दान करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 19 July 2026: आज किसकी बनेगी बात... मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल

कर्क राशि
आज आपको आराम की जरूरत पड़ सकती है। स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहें। व्यर्थ में यात्राएं ना करें। आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। कहीं से रुका हुआ पुराना पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: पढ़ने वाले छोटे बच्चों को स्टेशनरी का सामान दान करें।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहेगा। नौकरी और व्यवसाय से आज धन लाभ की संभावना है। आप किसी नए कारोबार को लेकर किसी से बातचीत कर सकते हैं। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा संभव है। आज आप किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
उपाय: अपनी बुआ या बहन को हरे रंग के वस्त्र दान करें।

कन्या राशि
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। खर्च अधिक होने की संभावना है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गेहुंआ
उपाय: सतनाजा दान करें।

ये भी पढ़ें:  चूड़ेश्वर सेवा समिति की नई सराय का उद्घाटन, 100 श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा

तुला राशि
आज आपको अकस्मात धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफे की संभावना रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की संभावना है। यात्राओं से थकान हो सकती है। आज कई चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: जटावाला नारियल पानी में विसर्जित करें।

वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बोलते समय ध्यान दें। अनजाने में भी आप किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। व्यवसाय और प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: काले कुत्ते की सेवा करें।

धनु राशि
आज आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। जरूरत से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। आपसे कोई आर्थिक मदद की मांग कर सकता है। विलासितापूर्ण सामग्री पर धन खर्च होने की संभावना है। व्यावसायिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: अपनी जेब में हरे रंग का रुमाल रखें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल 30 जनवरी 2026: क्या कहता है किस्मत कनेक्शन, जानें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

मकर राशि
पेट या दांत दर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है या कोई पुरानी बीमारी सामने आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। नौकरी और व्यापार से धन लाभ की संभावना है। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। अनचाहे खर्च हो सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: नीला
उपाय: गाय की सेवा करें।

कुंभ राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ की संभावना है। कामकाज करते समय सावधानी बरतें। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य में लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
उपाय: हरे रंग से संबंधित चीजें दान करें।

मीन राशि
आज आप किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं। व्यर्थ में धन खर्च न करें। यात्राओं के विषय में सचेत रहें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझें। प्रेम प्रसंग में झगड़े की संभावना है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हरा
उपाय: भगवान श्री गणपति जी को हरी दूर्वा चढ़ाएं।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More