HomeAasthaआज का राशिफल: 12 राशियों पर कैसा रहेगा 15 दिसंबर का दिन,...

आज का राशिफल: 12 राशियों पर कैसा रहेगा 15 दिसंबर का दिन, जानें पंचांग, शुभ मुहूर्त और उपाय

आज का पंचांग (15 दिसंबर, 2025) तिथि: एकादशी नक्षत्र: स्वाति करण: बव पक्ष: कृष्ण योग: शोभन वार: सोमवार

आज का पंचांग (15 दिसंबर, 2025)
तिथि: एकादशी
नक्षत्र: स्वाति
करण: बव
पक्ष: कृष्ण
योग: शोभन
वार: सोमवार

आज के शुभ मुहूर्त
प्रातः 07:12 बजे से 08:28 बजे तक
दोपहर 01:32 बजे से 05:20 बजे तक

राहुकाल : 08:28 बजे से 09:44 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त : 11:55 बजे से 12:36 बजे तक
दिशाशूल : पूर्व

मेष राशि
आज का दिन आप अधिकतर घर वालों के साथ बिता सकते हैं। आज किसी को पैसा उधार न दें। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से धन लाभ होने की संभावना है। माता को आज कष्ट रह सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हल्दी
उपाय: उगते हुए सूर्य के सामने ॐ का उच्चारण करें।

वृष राशि
आज आपको आराम करने और करीबी दोस्तों व परिवार के साथ खुशी के पल बिताने की आवश्यकता है। दिन बहुत लाभदायक नहीं है, इसलिए अपनी जेब पर नज़र रखें और आवश्यकता से अधिक खर्च न करें। इस राशि के छात्र आज मोबाइल पर समय व्यर्थ कर सकते हैं। आज आपके और आपके जीवनसाथी के लिए आत्मीय बातचीत का अच्छा समय है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: मेहरून
उपाय: गाय की सेवा करें।

मिथुन राशि
क्षणिक क्रोध विवाद और दुर्भावना का कारण बन सकता है। लंबे समय से अटका कोई कार्य आज पूर्ण हो सकता है। आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी से झगड़े की संभावना है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: चांदी का दान करें।

ये भी पढ़ें:  धगाना में शिव महापुराण कथा के नवें दिन जलंधर और हिरण्याक्ष प्रसंग का वर्णन

कर्क राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता है। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। आज आप कई लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज़ से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: भोजन करते समय तांबे के बर्तन का प्रयोग करें।

सिंह राशि
आज आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। धन आगमन की संभावना है। किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आप कई आर्थिक परेशानियों से बाहर निकल पाएंगे।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: तुलसी के पौधे पर देसी घी का दीपक जलाएं।

कन्या राशि
काम का दबाव और घरेलू मतभेद मानसिक शांति को भंग कर सकते हैं। आज स्टॉक मार्केट और म्यूचुअल फंड में निवेश करना लाभदायक रहेगा। शाम के समय आप कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बना रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज तोते को हरी मिर्च खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा 17 दिसंबर का दिन, जानें आज का शुभ मुहूर्त और पंचांग

तुला राशि
सोच को सकारात्मक रखें। आज किसी सट्टेबाज़ी से मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज किसी से बहस हो सकती है। आर्थिक सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में सावधानीपूर्वक कार्य करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: चेरी
उपाय: पार्वती मंगल स्रोत का पाठ करें।

वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को दबाया जा सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज लोगों को समझने में कठिनाई हो सकती है। व्यर्थ धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल
उपाय: राहु की उपासना करें।

धनु राशि
आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। जो लोग विदेशों में व्यापार करते हैं, उन्हें अच्छा धन लाभ होने की संभावना है। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। शाम के समय धन खर्च हो सकता है। विलासिता की वस्तुओं पर खर्च संभव है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए घर में हवन करें।

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी झील पर प्रतिदिन आरती की पहल सराहनीय : राज्यपाल

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए हर दृष्टि से अच्छा रहेगा। नौकरी और व्यवसाय से धन लाभ होने की संभावना है। आप किसी नए कारोबार को लेकर बातचीत कर सकते हैं। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा संभव है। पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: केसरी
उपाय: तुलसी की पूजा करें।

कुंभ राशि
आज जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। धन खर्च होने की संभावना है। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है। अज्ञात स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। आज आप किसी को भावनात्मक रूप से आहत कर सकते हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सफेद
उपाय: घर से बाहर निकलते समय सफेद वस्त्र धारण करें।

मीन राशि
व्यवसाय के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। व्यर्थ धन खर्च हो सकता है। अनावश्यक यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: गाजरी
उपाय: लाल गाय की सेवा करना अत्यंत शुभ रहेगा।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 9418745356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More