HomeRashifalAaj Ka Rashifal 6 Sept 2026: काम, यात्रा और आर्थिक मोर्चे पर...

Aaj Ka Rashifal 6 Sept 2026: काम, यात्रा और आर्थिक मोर्चे पर बदलेंगे हालात, इन राशियों को रहना होगा सावधान

ग्रहों की चाल आपके कामकाज, परिवार और आर्थिक स्थिति पर कैसा असर डालेगी, जानिए 6 सितंबर का राशिफल।

  • आज का दिन कुछ राशियों के लिए धन लाभ और रुके काम पूरे होने के संकेत लेकर आया है। कुछ को यात्रा, खर्च और स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहने की जरूरत होगी। ग्रहों की चाल आपके कामकाज, परिवार और आर्थिक स्थिति पर कैसा असर डालेगी, जानिए 6 सितंबर का राशिफल।

मेष राशि
आज आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। कोई अटका हुआ कार्य पूरा कर सकते हैं। दिन ज्यादा लाभदायक तो नहीं है, परंतु फिर भी अपनी जेब पर नजर रखें। जरूरत से ज्यादा धन खर्च न करें। अगर जरूरी हो तो ही यात्रा करें और सतर्क रहें। जितना संभव हो सके, आज घर पर ही आराम करें।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : नीला | उपाय : आज नीले कपड़े में थोड़ी साबुत उड़द और एक कच्चा कोयला चलते पानी में विसर्जित करें।

वृष राशि
आज के दिन आपका हंसी-मजाक वाला स्वभाव किसी दूसरे को परेशान कर सकता है। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। अचानक धन की जरूरत पड़ सकती है। घर की छोटी-मोटी जरूरतों पर धन खर्च होगा। आज आपकी कई योजनाएं गड़बड़ा सकती हैं। धैर्य से काम लेने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : लाल | उपाय : आज सुबह उठते ही ‘ॐ हनुमते नमः’ का 11 बार उच्चारण करें।

मिथुन राशि
आज के दिन आपको आराम करने की जरूरत पड़ सकती है। अगर आपकी योजना कहीं बाहर जाने की है तो वह आखिरी वक्त पर टल सकती है। व्यवसाय और स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आपको नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : पूजा स्थल पर शंख को स्थापित करने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 20 August 2026: सिंह राशि के काम की होगी तारीफ, तुला को मिल सकती है बड़ी डील, आपका कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि
आज आप प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। हालांकि धन की जरूरत पड़ सकती है। परिवार का कोई सदस्य अचानक बीमार हो सकता है। घर की जरूरतों पर भी धन खर्च होगा। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। कुछ निकम्मे दोस्तों की वजह से आपका कीमती वक्त बर्बाद हो सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : काला | उपाय : काले रंग की गाय की सेवा करें।

सिंह राशि
आज आप किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। माता-पिता की वजह से आपका कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। दान-पुण्य जैसे कार्यों में अपनी सहभागिता दें। परिवार वालों के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। चलते समय सावधानी बरतें, चोट लगने का खतरा रहेगा।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : आज अपने चरित्र को साफ रखें।

कन्या राशि
आज आपकी योजना कहीं बाहर जाने की बन सकती है। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज बदनामी हो सकती है। सौंदर्य की चीजों पर आज धन खर्च न करें। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी के बहकावे में आ सकते हैं।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : पीला | उपाय : गणेश जी या विष्णु जी के मंदिर में जाकर एक कांसे की ज्योत दान करें।

ये भी पढ़ें:  कठिनतम श्रीखंड यात्रा का आगाज, प्रतिदिन 800 श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट आपके हाथ लग सकता है। हालांकि शत्रु छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। शाम के समय आज आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं बाहर पार्टी वगैरह कर सकते हैं।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : लाल | उपाय : खाने में आज गुड़ का प्रयोग करें।

वृश्चिक राशि
आज आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। यात्रा थकाने वाली रहेगी। आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय आज आपको उम्मीद की एक किरण नजर आएगी। लेनदेन के मामले में आज सावधानी बरतें। अगर जरूरी हो तो ही यात्रा करें। कर्जदार आपको परेशान कर सकते हैं।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : भूरा | उपाय : राहु के बीज मंत्र का जाप करें।

धनु राशि
आज आपकी आंखों में प्रॉब्लम हो सकती है। स्वास्थ्य के विषय में लापरवाही न बरतें। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। बच्चों की जरूरत पर धन खर्च होगा। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करनी पड़ सकती है। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : सिल्वर | उपाय : अपने वजन के बराबर जौ गौशाला में दान करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 1 मार्च 2026: पंचांग और शुभ मुहूर्त के साथ जानें अपना किस्मत कनेक्शन, कैसी रहेगी आपकी दिनचर्या

मकर राशि
स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप अपने काम को निकलवाने के लिए किसी दूसरे पर दबाव बना सकते हैं। व्यवसाय से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आपको कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक मेलजोल बना रहेगा। दूरसंचार के माध्यम से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : पीला | उपाय : सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर दान करें।

कुंभ राशि
आज स्वयं को शांत रखें, क्रोध न करें। आज आपको ऐसी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आप मुश्किल में फंस सकते हैं। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। हालांकि धन लाभ होने की संभावना रहेगी। घर पर कोई अनचाहा मेहमान आ सकता है। स्त्री पक्ष से सावधान रहें।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : आज सफेद चंदन का तिलक अपने माथे पर लगाएं।

मीन राशि
आज आप अपनी ही उलझन में उलझे रहेंगे। काम का दबाव रहेगा। आर्थिक दृष्टि से भी मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। स्त्री पक्ष से बहस-बाजी हो सकती है। आज आपको धीरे से काम लेने की आवश्यकता रहेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : पीला | उपाय : किसी बुजुर्ग महिला के चरण स्पर्श करके बाहर निकलें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More