HomeCustomनारग में पहली बार होगा 'सैंणधार उत्सव' का आगाज, दिखेगी अनूठी संस्कृति...

नारग में पहली बार होगा ‘सैंणधार उत्सव’ का आगाज, दिखेगी अनूठी संस्कृति की झलक

सोमवार को सराहां में पत्रकारों से बातचीत में सैंणधार उत्सव कमेटी की मुख्य फाउंडर भावना ओबेरॉय, दीपक ठाकुर, राजीव शर्मा उर्फ अन्नू भाई सिरमौरी और कमेटी सदस्यों संजय अत्री, अजय शर्मा, सुशील शर्मा व मुकेश रात्रा ने उत्सव की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।

सराहां : हिमाचल प्रदेश के गठन के लिए पहली बैठक आयोजित करने वाले ऐतिहासिक जिला सिरमौर के समृद्ध सैंणधार क्षेत्र की गौरवशाली धार्मिक, आर्थिक और पारंपरिक संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए नारग में दो दिवसीय ‘सैंणधार उत्सव’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव में नशे के खिलाफ छात्र-छात्राओं और स्थानीय ग्रामीणों को जागरूक करना भी इस उत्सव का एक अहम मकसद है।

सोमवार को सराहां में पत्रकारों से बातचीत में सैंणधार उत्सव कमेटी की मुख्य फाउंडर भावना ओबेरॉय, दीपक ठाकुर, राजीव शर्मा उर्फ अन्नू भाई सिरमौरी और कमेटी सदस्यों संजय अत्री, अजय शर्मा, सुशील शर्मा व मुकेश रात्रा ने उत्सव की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।

ये भी पढ़ें:  55 घंटे बाद तीसरे दिन बहाल हुआ पांवटा साहिब-शिलाई NH-707, भूस्खलन स्थल पर पहुंच SDM ने लिया स्थिति का जायजा

कमेटी सदस्यों ने बताया कि सैंणधार क्षेत्र जिला सिरमौर की तीन प्रमुख नदियों- गिरि, जलाल व कव्वाल का संगम स्थल है। धार्मिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक रूप से इस क्षेत्र का प्रदेश के विकास में विशेष योगदान रहा है। हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार भी इसी सैंणधार क्षेत्र से थे। ददाहू, बेचड़ बाग से लेकर नारग, कालाघाट तक की 27 पंचायतें इस क्षेत्र में समाहित हैं।

उन्होंने बताया कि सैंणधार उत्सव का शुभारंभ 20 दिसंबर को डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा करेंगी। पहले दिन महिलाओं के लिए मटका फोड़, रस्साकशी और कुर्सी प्रतियोगिता जैसे विभिन्न पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्थानीय कलाकारों को समर्पित इस संध्या में अरुण आर्य, कपिल व भारती शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे।

ये भी पढ़ें:  निर्माणाधीन स्प्रेई पुल का डीसी ने किया निरीक्षण, तय समय अवधि में कार्य पूरा करने के निर्देश

उत्सव के दूसरे दिन 21 दिसंबर को समापन मौके पर एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी मुख्य अतिथि होंगे। इस दिन दंगल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा, जिसके साथ ही सभी आगंतुकों के लिए कमेटी द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस शाम दिलीप सिरमौरी, विकास शर्मा, विद्या दत्त शर्मा व अनुराधा अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे।

दो दिवसीय उत्सव को सफल बनाने के लिए 8 उप समितियों का गठन किया गया है। उत्सव में सैंणधार क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक एवं पुरानी वेशभूषा का विशेष मंचन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सैंणधार क्षेत्र की समृद्धि को विश्व पटल पर पहचान दिलाने वाली विभिन्न विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  अब रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति के समय भी हो सकेगी e-KYC, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More