HomeHimachalSirmaurन्यूनतम बस किराया बढ़ोतरी को तुरंत वापस ले प्रदेश सरकार, एबीवीपी बोली...

न्यूनतम बस किराया बढ़ोतरी को तुरंत वापस ले प्रदेश सरकार, एबीवीपी बोली छात्र विरोधी है ये फैसला

नाहन : प्रदेश में न्यूनतम बस किराया दोगुना करने के फैसले का विरोध जारी है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने भी इस फैसले का कड़ा विरोध जताया है. प्रदेश सह मंत्री मनीष बिरसांटा ने सोमवार को यहां जारी प्रेस बयान में कहा कि प्रदेश सरकार का यह कदम पूरी तरह से छात्र विरोधी है. इस फैसले से सबसे अधिक छात्र समुदाय प्रभावित होगा.

उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में विद्यार्थी रोजाना स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा के लिए सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर रहते हैं. अधिकांश छात्र आर्थिक रूप से मध्यम या निम्न वर्ग से आते हैं, जिनके लिए पहले से ही शिक्षा की लागत वहन करना कठिन है. अब प्रदेश सरकार ने न्यूनतम बस किराया 5 से 10 रुपये करने का फैसला लिया है, जो छात्र विरोधी है.

ये भी पढ़ें:  ‘मेरे नई शावरे जाणा बापुया’ ने छुआ गुरू का दिल, सम्मान समारोह में डॉ. कृष्णलाल सहगल की आंखें हुईं नम

बिरसांटा ने कहा कि सरकार को इस बात का अंदाजा नहीं है कि एक छात्र को महीने में कितनी बार बस यात्रा करनी पड़ती है. विद्यार्थी स्कूल-कॉलेज के अलावा कोचिंग, लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आदि के लिए भी सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते हैं.

उन्होंने राज्य सरकार से किराया वृद्धि को वापस लेने के साथ साथ छात्रों के लिए विशेष रियायत या पास व्यवस्था को और सुलभ व प्रभावी बनाने की मांग की. परिषद ने चेताते हुए कहा कि यदि सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती, तो एबीवीपी पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी.

ये भी पढ़ें:  मलगांव स्कूल में छात्र नेताओं के चुनाव, सुमेर चंद चुने गए हेड बॉय, देवांशी हेड गर्ल, बच्चों ने किया मताधिकार का प्रयोग
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More