HomeBreakingअब इस स्कूल में पहुंचे शिक्षा उपनिदेशक सिरमौर, कक्षाओं में परखा बच्चों...

अब इस स्कूल में पहुंचे शिक्षा उपनिदेशक सिरमौर, कक्षाओं में परखा बच्चों का ज्ञान, निरीक्षण में सामने आई ये तस्वीर

इस दौरान उपनिदेशक ने अध्यापकों के साथ बैठक भी की और बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए गंभीर और सामूहिक प्रयास करने के निर्देश दिए।

नाहन : जिला सिरमौर के उपनिदेशक उच्च शिक्षा डॉ. हिमेंद्र बाली ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोहलियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों के शैक्षणिक स्तर को गहनता से परखा।

डॉ. बाली ने पाया कि विद्यार्थियों के अंग्रेजी और विज्ञान विषयों के मौलिक और अवधारणात्मक ज्ञान का स्तर कम है, जबकि हिंदी, संस्कृति और गणित में शैक्षणिक स्तर संतोषजनक रहा। इस विद्यालय में टीजीटी नॉन-मेडिकल का पद खाली होने से गणित विषय को अंग्रेजी की प्रवक्ता पढ़ा रही हैं।

इस दौरान उपनिदेशक ने अध्यापकों के साथ बैठक भी की और बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए गंभीर और सामूहिक प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने विषय में अवधारणात्मक समझ पर अधिक काम करने, विषयों के व्यावहारिक उपयोग पर ध्यान देने और नैतिक शिक्षा के विकास पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें:  सेना सीमावर्ती क्षेत्रों में 20 स्थानों पर विंड टरबाइन परियोजनाएं होंगी स्थापित : CM

डॉ. बाली ने अध्यापकों से बच्चों में पुस्तकों के प्रति रुझान पैदा करने और उनके लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए गंभीर प्रयास करने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक ने अध्यापकों को स्वयं को सृजन और पठन-पाठन से जोड़ने का आह्वान किया।

साथ ही उन्होंने ‘बैग फ्री’ दिन को सुनियोजित ढंग से लागू करने का निर्देश दिया, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने विद्यालय को धूम्रपान रहित क्षेत्र की श्रेणी में औपचारिक रूप में पाया और विद्यालय में सफाई, शौचालय, पेयजल और मध्याह्न भोजन की समुचित व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें:  रेडक्रॉस सोसायटी के लक्की ड्रॉ में पहले विजेता का निकला Apple iPhone 16
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More