HomeAdministrationसुशासन सप्ताह के तहत 19 से 25 दिसंबर तक आयोजित होंगे प्रशासन...

सुशासन सप्ताह के तहत 19 से 25 दिसंबर तक आयोजित होंगे प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम : सहायक आयुक्त

सुशासन सप्ताह आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का शीघ्र, सरल एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। इस दौरान नागरिकों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

चंबा : सुशासन सप्ताह के अंतर्गत 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक जिला में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि सुशासन सप्ताह आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का शीघ्र, सरल एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस दौरान नागरिकों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर कार्यक्रम के तहत उपमंडल और तहसील स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की निरंतरता में 23 दिसंबर को जिला स्तर पर सुशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर एक कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  पच्छाद की विधायक रीना कश्यप अचानक पहुंचीं स्कूल, शैक्षणिक सुविधाओं का जायजा लेकर की ये घोषणा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More