HomeAdministrationहिमाचल गौरव, प्रेरणा स्रोत व सिविल सेवा पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन शुरू,...

हिमाचल गौरव, प्रेरणा स्रोत व सिविल सेवा पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन शुरू, इस तारीख तक करने होंगे आवेदन

यह पुरस्कार हर साल 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रदान किए जाते हैं। इस संदर्भ में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और सभी उपायुक्तों को भी पत्र लिखकर ऐसे पत्र व्यक्तियों के नामों की अनुशंसा करने के लिए कहा गया है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल गौरव पुरस्कार, हिमाचल प्रेरणा स्रोत सम्मान और सिविल सेवा पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदक 31 दिसंबर, 2025 तक अपने नामांकन प्रस्तुत कर सकते हैं।

आवेदन के लिए निर्धारित प्रपत्र हिमाचल सरकार की वेबसाइट www.himachal.nic.in/gad पर उपलब्ध हैं। सरकारी प्रवक्ता ने ये जानकारी देते हुए बताया कि यह पुरस्कार हर साल 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रदान किए जाते हैं।

इस संदर्भ में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और सभी उपायुक्तों को भी पत्र लिखकर ऐसे पत्र व्यक्तियों के नामों की अनुशंसा करने के लिए कहा गया है, ताकि राज्य स्तरीय समिति द्वारा आवेदनों की छंटनी की जा सके।

ये भी पढ़ें:  अस्पतालों में मेडिकल टेस्टों की होगी ऑनलाइन पेमेंट, एक माह के भीतर ऐप विकसित करने के निर्देश

उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को दो पृष्ठों का संक्षिप्त विवरण हिंदी भाषा में प्रस्तुत करना होगा, जिसमें उनकी विशेष उपलब्धियों या सेवाओं का उल्लेख हो। उन्होंने आवेदकों से अनुरोध किया कि वह आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर, सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More