HomeHimachalBilaspur10वीं–12वीं पास युवाओं के लिए यहां नौकरी का मौका, 80 पदों पर...

10वीं–12वीं पास युवाओं के लिए यहां नौकरी का मौका, 80 पदों पर होगी सिक्योरिटी गार्ड्स की भर्ती, जानें पूरी डिटेल

चयनित अभ्यर्थियों को 19,500 से 24,000 रुपये तक मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा। इन पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र हैं।

बिलासपुर : एसआईएस सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड, रीजनल ट्रेनिंग सेंटर हमीरपुर नियर वुड पार्क सैनिक स्कूल बड़सर रोड़ हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड्स के 80 पदों को भरा जा रहा है। इन पदों के लिए 22 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर और 23 को प्रातः 10 बजे से उप-रोजगार कार्यालय घुमारवीं में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड्स के इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं अथवा 12वीं पास होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु 19 से 40 वर्ष होनी अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी और न्यूनतम वजन 54 किग्रा होना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें:  केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले CM सुक्खू, बोले- RDG पर सभी राज्यों का आकलन एक मापदंड पर करना अनुचित

चयनित अभ्यर्थियों को 19,500 से 24,000 रुपये तक मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा। इन पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक पुरुष उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित स्थान, तिथि व समय पर उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एसआईएस सिक्योरिटी हमीरपुर के अधिकारी से मोबाइल नंबर 9816813693 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नाहन को मिलेगी 190 करोड़ की सौगात, इन बड़े प्रोजेक्ट्स का CM करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More