HomeHimachalSirmaurसंगड़ाह में जंगल में मिला नर कंकाल, परिजनों ने कपड़ों और जूतों...

संगड़ाह में जंगल में मिला नर कंकाल, परिजनों ने कपड़ों और जूतों से की शिनाख्त, होगी डीएनए जांच

विद्युत उपकेंद्र (सबस्टेशन) के समीप जंगल में एक कर्मचारी की नजर कंकाल पर पड़ी, जिसकी सूचना उसने परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे नरेश के भाई ने वहां पड़े मोबाइल, कपड़ों और जूतों के आधार पर उसकी पहचान नरेश कुमार पुत्र बालक राम के रूप में की।

​संगड़ाह : जिला सिरमौर के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह से करीब दो किलोमीटर दूर मंडोली के जंगल में पुलिस को एक नर कंकाल बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि यह कंकाल गत 17 अगस्त को हरियाली मेले से लापता हुए कड़ियाणा गांव के 28 वर्षीय नरेश कुमार का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को कब्जे में ले लिया और आगामी जांच शुरू कर दी है।

​जानकारी के अनुसार विद्युत उपकेंद्र (सबस्टेशन) के समीप जंगल में एक कर्मचारी की नजर कंकाल पर पड़ी, जिसकी सूचना उसने परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे नरेश के भाई ने वहां पड़े मोबाइल, कपड़ों और जूतों के आधार पर उसकी पहचान नरेश कुमार पुत्र बालक राम के रूप में की।

ये भी पढ़ें:  सामाजिक सुरक्षा पेंशनर 30 सितंबर तक करा लें ये काम, वरना बाद में होगी दिक्कत

नरेश पिछले करीब 4 महीनों से लापता था। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश करने के बाद 22 अगस्त को थाना संगड़ाह में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। ​स्वास्थ्य अधिकारी संगड़ाह डॉ. वैभव ने बताया कि कंकाल काफी पुराना है और केवल हड्डियां ही शेष बची हैं, जिसके चलते इसे शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार हालांकि परिजनों ने सामान के आधार पर पहचान कर ली है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी। ​फिलहाल, मौत के कारणों का अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें:  देहरादून में सिरमौर के इन निशानेबाजों ने साधा सटीक निशाना, नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More