HomeHimachalSirmaurराजगढ़ में तेंदुए का कहर, गौशाला में घुसकर दो गायों को बनाया...

राजगढ़ में तेंदुए का कहर, गौशाला में घुसकर दो गायों को बनाया शिकार, लोगों में खौफ

तेंदुआ तड़के सुबह गौशाला में घुसा और मवेशियों पर हमला कर दिया। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते, तब तक तेंदुआ दोनों गायों को मौत के घाट उतार चुका था। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ ब्लॉक के पीड़ग गांव में तेंदुए के हमले से क्षेत्र में दहशत फैल गई। गांव निवासी धनवीर की गौशाला में तेंदुए ने हमला कर वहां बंधी दो गायों को अपना शिकार बना लिया, जिससे दोनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

जानकारी के अनुसार तेंदुआ तड़के सुबह गौशाला में घुसा और मवेशियों पर हमला कर दिया। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते, तब तक तेंदुआ दोनों गायों को मौत के घाट उतार चुका था। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।

ये भी पढ़ें:  धगेड़ा और जमटा समेत जिले के पांच पशु औषधालयों पर ताला, पशुओं का स्वास्थ्य रामभरोसे

पीड़ित धनवीर ने प्रशासन और वन विभाग से मुआवजा देने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि जंगली जानवरों का खतरा अब लगातार बढ़ता जा रहा है और ग्रामीणों की आजीविका पर सीधा असर पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों तेंदुआ सहित अन्य जंगली जानवर आए दिन घरों के आसपास घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के पांवटा साहिब में देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में एक गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More