HomeHimachalSirmaurमां भंगायणी मंदिर परिसर में गूंजा हिंदुत्व का स्वर, प्रांत प्रचारक ने...

मां भंगायणी मंदिर परिसर में गूंजा हिंदुत्व का स्वर, प्रांत प्रचारक ने दिया संस्कारों का संदेश

हिमाचल प्रांत के प्रचारक संजय कुमार ने कहा कि आज देश के प्रति प्रत्येक जनमानस में हिंदुत्व की भावना जगाने की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति का कार्य जन-जन का काम है और समस्त हिंदू समाज को राष्ट्रीय हित के साथ जोड़ने का समय आ गया है।

हरिपुरधार : सिरमौर जिला के हरिपुरधार में माता भंगायणी मंदिर परिसर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दूर से सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। हिंदू सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिमाचल प्रांत के प्रचारक संजय कुमार ने कहा कि आज देश के प्रति प्रत्येक जनमानस में हिंदुत्व की भावना जगाने की नितांत आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि देशभक्ति का कार्य जन-जन का काम है और समस्त हिंदू समाज को राष्ट्रीय हित के साथ जोड़ने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि हर परिवार को अपने आने वाली पीढियों में अच्छे संस्कार भरने होंगे। अच्छे संस्कार के आधार पर ही अच्छे जीवन का निर्माण होता है और अच्छे नागरिकों के कारण ही अच्छे राष्ट्र का निर्माण होता है।

ये भी पढ़ें:  रेणुका बांध परियोजना: 15 दिन के भीतर जारी होगी लैंडलेस श्रेणी के 130 परिवारों की लिस्ट

उन्होंने समरसता युक्त समाज के निर्माण की आवश्यकता पर भी बल दिया और कहा कि समरसता तभी होगी, जब समस्त हिंदू जात-पात से ऊपर उठकर एकजुट होकर राष्ट्र के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म प्राचीन काल से ही श्रेष्ठ रहा है और इस धर्म और हिंदू राष्ट्र की रक्षा के लिए अनेक लोगों ने अपने प्राण न्योछावर किए हैं और राष्ट्र को उन सबके बलिदानों को हमेशा याद रखना चाहिए, ताकि हिंदू राष्ट्र को मजबूत किया जा सके।

मां भंगायणी मंदिर हरिपुरधार के प्रबंधक मोहर सिंह राणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और मंदिर के संचालक बलबीर ठाकुर ने मुख्य वक्ता संजय कुमार को स्मृति चिन्ह और पटका भेंटकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें:  केंद्रीय बजट जन एवं संघीय विरोधी, हिमाचल प्रदेश की हुई अनदेखी : डॉ. कुलदीप तंवर

इस मौके पर सुमन ठाकुर ने हिंदू समाज की महिलाओं को अपने बच्चों में अच्छे संस्कार डालने की आवश्यकता पर बल दिया। सम्मेलन के दौरान प्रताप तोमर, सुनील शास्त्री, रणदीप गांजटा, सुनीता ठाकुर सहित अनेक लोगों ने भजन कीर्तन किया और उपस्थित जन समूह में हिंदुत्व की भावना जागृत करने का प्रयास किया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More