HomeHimachalSirmaurसिरमौर में पानी के टैंक में गिरे तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू, वन...

सिरमौर में पानी के टैंक में गिरे तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग ने कड़ी मशक्कत से ऐसे बचाई जान

नाहन : वन परिक्षेत्र सराहां के अंतर्गत काहन पेट्रोल पंप के समीप एक तेंदुए के पानी के टैंक में गिरने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय निवासियों ने सुबह करीब 7 बजे जब टैंक के भीतर तेंदुए को फंसा हुआ देखा तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी रीना ठाकुर की अगुवाई में एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसके साथ ही विभाग ने टूटीकंडी शिमला और सराहां पुलिस को भी घटना की सूचना दी, ताकि मौके पर तेंदुए का रेस्क्यू सुरक्षित तरीके से हो सके।

बताया जा रहा है कि यह टैंक शामलात भूमि पर अंडरग्राउंड बना हुआ है, जिसकी गहराई 10 फीट के आसपास है। कड़ाके की ठंड और रात भर पानी में फंसे रहने के कारण तेंदुए की हालत काफी खराब हो गई थी और उसके पैर भी सुन्न पड़ चुके थे। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करते हुए विभाग ने सबसे पहले मोटर लगाकर टैंक से पानी को बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें:  बरसात से टूटे गुरुद्वारा साहिब के प्रवेशद्वार के जीर्णोद्धार कार्य का सोलंकी ने किया शुभारंभ

इस बीच बचाव कार्य को अंजाम देते हुए वन कर्मियों ने टैंक के भीतर चीड़ के सूखे पेड़ का एक भारी ठूंठ डाला। सीढ़ी के रूप में डाले गए इस ठूंठ के सहारे तेंदुआ सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में कामयाब रहा और निकलते ही पास के घने जंगल की ओर भाग गया। राहत की बात यह रही कि इस पूरे अभियान के दौरान न तो तेंदुए को कोई चोट आई और न ही तेंदुआ ने किसी कर्मचारी या ग्रामीण को नुकसान पहुंचाया।

भीड़ को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पच्छाद पुलिस की टीम भी मौके पर तैनात रही। वन विभाग ने इस सफल ऑपरेशन के लिए स्थानीय जनता और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी रीना ठाकुर ने बताया कि मौके पर पिंजरा भी मंगवा लिया गया था। टीम ने इस कार्य को बेहद ही जिम्मेदाराना तरीके से अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ के 'रोवर्स' ने लहराया परचम, मंडी के रिवालसर में पास किया 'निपुण' प्रशिक्षण का कड़ा इम्तिहान

उन्होंने बताया कि हालांकि तेंदुआ आसानी से छलांग लगा सकता था, लेकिन टैंक की शेप रेक्टेंगलर होने के कारण वह गिरने के बाद बाहर निकलने में कामयाब नहीं हो पाया। लिहाजा, वन टीम ने इस रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाया। उन्होंने बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने का आश्वासन दिया है और लोगों से वन्यजीवों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। टीम में बीओ जगदीश शर्मा, फॉरेस्ट गार्ड नीलम सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में अक्षिव दत्ता ने किया कमाल, बैडमिंटन में जीता ब्रॉन्ज मेडल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More